महिंद्रा-मैन्‍युलाइफ बीमा संयुक्त उद्यम को मिला निगमन प्रमाणपत्र

महिंद्रा-मैन्‍युलाइफ बीमा संयुक्त उद्यम को मिला निगमन प्रमाणपत्र

महिंद्रा-मैन्‍युलाइफ बीमा संयुक्त उद्यम को मिला निगमन प्रमाणपत्र
Modified Date: June 1, 2026 / 12:19 pm IST
Published Date: June 1, 2026 12:19 pm IST

नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) महिंद्रा ग्रुप और मैनुलाइफ के बीमा संयुक्त उद्यम (जेवी) को कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय से निगमन का प्रमाणपत्र मिल गया है।

सोमवार को जारी संयुक्त बयान के अनुसार, मंजूरी के बाद महिंद्रा मैनुलाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड (एमएमआईएल) अस्तित्व में आ गई है।

बयान में कहा गया कि यह संयुक्त उद्यम भारत में महिंद्रा की मजबूत उपस्थिति और मैनुलाइफ की वैश्विक विशेषज्ञता को साथ लाकर एक सरल, ग्राहक-केंद्रित, कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित और डिजिटल रूप से संचालित जीवन बीमा कंपनी बनाने का लक्ष्य रखता है।

इसमें कहा गया कि इसका उद्देश्य दीर्घकालिक बचत और सुरक्षा उत्पादों के जरिये भारत में बढ़ती सुरक्षा खाई को कम करना है। साथ ही ग्रामीण और अर्ध-शहरी बाजारों पर विशेष ध्यान देते हुए शहरी ग्राहकों के लिए सुरक्षा समाधानों में अग्रणी बनने का लक्ष्य रखा गया है।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में