Jabalpur Bargi Cruise Accident : बरगी क्रूज़ हादसे में बड़ा खुलासा! रेस्क्यू के नाम पर हुई ऐसी लापरवाही, सामने आए VIDEO ने खोल दी बचाव अभियान की पोल

बरगी क्रूज़ हादसे से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आने के बाद बचाव कार्यों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में एम्बुलेंस व्यवस्था और रेस्क्यू ऑपरेशन में कथित लापरवाही दिखाई देने का दावा किया जा रहा है, जिसे जांच आयोग ने अपने रिकॉर्ड में शामिल कर लिया है।

Jabalpur Bargi Cruise Accident : बरगी क्रूज़ हादसे में बड़ा खुलासा! रेस्क्यू के नाम पर हुई ऐसी लापरवाही, सामने आए VIDEO ने खोल दी बचाव अभियान की पोल

Jabalpur Bargi Cruise Accident / Image Source : FILE

Modified Date: June 1, 2026 / 10:56 am IST
Published Date: June 1, 2026 10:48 am IST

जबलपुर : Jabalpur Bargi Cruise Accident :  मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले के बरगी क्रूज़ हादसे से जुड़ी एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहाँ रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी लापरवाही का वीडियो उजागर हुआ है। आपदा प्रबंधन के नाम पर हुए इस मज़ाक का खुलासा तब हुआ जब मौके पर पहुंची एम्बुलेंस का एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो के आधार पर अब हादसे के बाद किए गए बचाव कार्यों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ड्राइवर के भरोसे भेजा गया  एम्बुलेंस ?

सामने आए वीडियो में साफ दिख रहा है कि मौके पर भेजी गई एम्बुलेंस में कोई भी मेडिकल स्टाफ मौजूद नहीं था और उसे सिर्फ ड्राइवर के भरोसे ही भेज दिया गया था। Bargi Cruise Rescue Video Leak इतना ही नहीं, एम्बुलेंस में तड़पते हुए पीड़ितों को ऑक्सीजन मास्क तक नहीं लगाया गया। स्थानीय निवासी नीरज मिश्रा ने इस वीडियो के साथ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने जांच आयोग को यह वीडियो सौंपते हुए यह भी शिकायत की है कि जांच शुरू होने से पहले ही हादसे के शिकार क्रूज़ और उसके इंजन को तोड़ दिया गया।

जाँच में शामिल हुआ वीडियो

जस्टिस संजय द्विवेदी आयोग ने इस वीडियो और शिकायत को अपनी जांच में शामिल कर लिया है। आपको बता दें कि यह बरगी हादसा 30 अप्रैल की शाम को हुआ था, जहाँ क्रूज़ डूबने की वजह से 13 पर्यटकों की मौत हो गई थी।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.