Twisha Sharma Dead Case Update : क्या 34 मिनट के वीडियो में छिपा है त्विषा की मौत का सच? CBI के हाथ लगा नया सबूत, जांच में बड़ा मोड़

बहुचर्चित त्विषा डेथ केस में CBI को 34 मिनट का एक नया वीडियो मिला है, जिसे जांच के लिए अहम सबूत माना जा रहा है। वीडियो के आधार पर एजेंसी तीसरी बार क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही मामले के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है।

Twisha Sharma Dead Case Update : क्या 34 मिनट के वीडियो में छिपा है त्विषा की मौत का सच? CBI के हाथ लगा नया सबूत, जांच में बड़ा मोड़

Twisha Sharma Dead Case Update / Image Source : FILE

Modified Date: June 1, 2026 / 10:59 am IST
Published Date: June 1, 2026 10:01 am IST
HIGHLIGHTS
  • त्विषा डेथ केस में CBI को मिला 34 मिनट का नया वीडियो।
  • नए सबूत के आधार पर तीसरी बार क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी।
  • जांच एजेंसी मामले से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

भोपाल : Twisha Sharma Dead Case Update :  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बहुचर्चित त्विषा डेथ केस में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के हाथ एक नया सबूत लगा है। सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी को 34 मिनट का एक नया वीडियो मिला है। यह वीडियो 13 मई को घर का ताला खुलने के बाद से लेकर क्राइम सीन को सील करने तक का है, जिसे एक आरक्षक से जब्त किया गया है।

80-80 किलो के दो डमी के साथ तीसरी बार क्राइम सीन रिक्रिएशन

इस मामले से जुड़े आरक्षक राघवेंद्र सिंह ने क्राइम सीन सील करने की वीडियोग्राफी की थी। अब जांच एजेंसी इसी वीडियो को आधार बनाकर पूरे क्राइम सीन की स्टडी कर रही है। Twisha Case Update सूत्रों के अनुसार, इस नए सबूत के आधार पर सीबीआई अब 80-80 किलो की दो डमी के साथ तीसरी बार क्राइम सीन का रिक्रिएशन करेगी। इसके साथ ही जांच एजेंसी प्रेग्नेंसी टर्मिनेशन (गर्भपात) की परिस्थितियों की भी गहराई से जांच करेगी और इसके लिए त्विषा के डॉक्टरों से भी पूछताछ की जाएगी।

Twisha Death Mystery फरारी के शुरुआती 3 दिन भोपाल और 5 दिन जबलपुर में काटे

इसके अलावा, अब तक की जांच में मुख्य आरोपी समर्थ की फरारी को लेकर भी सूत्रों के हवाले से एक बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि समर्थ ने फरारी के शुरुआती 3 दिन भोपाल में और उसके बाद के 5 दिन जबलपुर में काटे थे। इस नए वीडियो के मिलने और फरारी के खुलासे के बाद मामले की जांच में बड़ी तेजी आ गई है।

इन्हें भी पढ़ें :

 

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.