मेकमाईट्रिप ने गोपनीय मार्ग से सेबी के पास आईपीओ दस्तावेज जमा किए

मेकमाईट्रिप ने गोपनीय मार्ग से सेबी के पास आईपीओ दस्तावेज जमा किए

मेकमाईट्रिप ने गोपनीय मार्ग से सेबी के पास आईपीओ दस्तावेज जमा किए
Modified Date: July 17, 2026 / 07:09 pm IST
Published Date: July 17, 2026 7:09 pm IST

नयी दिल्ली, 17 जुलाई (भाषा) अमेरिकी शेयर बाजार नैस्डैक में सूचीबद्ध यात्रा बुकिंग मंच ‘मेकमाईट्रिप’ ने शुक्रवार को कहा कि उसने अपनी भारतीय अनुषंगी कंपनी के प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास गोपनीय तरीके से दस्तावेज जमा किए।

कंपनी ने कहा कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी, मेकमाईट्रिप (इंडिया) लिमिटेड (एमएमटी इंडिया) ने शेयर बाजारों के मुख्य बोर्ड पर सूचीबद्ध होने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड, बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के पास गोपनीय मार्ग से दस्तावेज जमा किए।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि प्रस्तावित आईपीओ में मेकमाईट्रिप और इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी, इबिबो ग्रुप होल्डिंग्स (सिंगापुर) पीटीई लिमिटेड के एमएमटी इंडिया में इक्विटी शेयरों की बिक्री शामिल होने की उम्मीद है।

प्रस्तावित आईपीओ के पूरा होने के बाद, एमएमटी इंडिया मेकमाईट्रिप की अनुषंगी कंपनी बनी रहेगी और इसके वित्तीय परिणाम मूल कंपनी के साथ एकीकृत होते रहेंगे। भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में