मंडाविया ने दीनदयाल बंदरगाह ट्रस्ट अस्पताल में ऑक्सीजन संयंत्र का उद्घाटन किया

मंडाविया ने दीनदयाल बंदरगाह ट्रस्ट अस्पताल में ऑक्सीजन संयंत्र का उद्घाटन किया

मंडाविया ने दीनदयाल बंदरगाह ट्रस्ट अस्पताल में ऑक्सीजन संयंत्र का उद्घाटन किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: June 2, 2021 3:11 pm IST

नयी दिल्ली दो जून (भाषा) केंद्रीय पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को दीनदयाल बंदरगाह ट्रस्ट अस्पताल में एक ऑक्सीजन संयंत्र समेत अग्निशमन प्रणाली का उद्घाटन किया।

आधिकारिक बयान के अनुसार यह ऑक्सीजन संयंत्र 24 घंटे ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करेगा और विभाग के कर्मचारियों समेत आस-पास के लोगों के लिए लाभकारी होगा। यह संयंत्र प्रति घंटा 5 से 6 बार दबाव के साथ 20,000 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन कर सकता है।

केंद्रीय मंत्री मंडाविया ने सिर्फ 20 दिनों में ऑक्सीजन संयंत्र का काम पूरा करने के लिए पोर्ट की टीम और सभी सहयोगियों की सरहाना की।

बयान के अनुसार कोविड-19 महामारी के बीच दीनदयाल बंदरगाह ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने वाला पहला बंदरगाह है।

बंदरगाह कॉलोनी अस्पताल में एक आधुनिक अग्निशामक प्रणाली भी स्थापित की गई है। अस्पताल के वार्डों और कमरों में फायर अलार्म सिस्टम, धुएं का पता लगाने वाली प्रणाली, स्प्रिंकलर प्रणाली समेत आगे बुझाने वाले उपकरण भी स्थापित किये गए हैं।

भाषा जतिन

महाबीर

महाबीर


लेखक के बारे में