बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 460 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 460 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 460 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर
Modified Date: July 30, 2024 / 07:53 pm IST
Published Date: July 30, 2024 7:53 pm IST

नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) शेयर बाजार में रिकॉर्डतोड़ तेजी के बीच बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का सम्मिलित रूप से बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) मंगलवार को 460 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।

बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 99.56 अंक यानी 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ अपने अबतक के उच्चतम स्तर 81,455.40 अंक पर बंद हुआ।

यह बाजार में तेजी का लगातार तीसरा सत्र रहा। इन तीन सत्रों में निवेशकों की पूंजी में 3.98 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

तेजी के इस दौर में बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल पूंजीकरण बढ़कर 4,60,91,445.34 करोड़ रुपये (5,500 अरब डॉलर) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। यह बाजार पूंजीकरण का अबतक का उच्चतम स्तर है।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में