सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.91 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.91 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.91 लाख करोड़ रुपये बढ़ा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: March 13, 2022 10:11 am IST

नयी दिल्ली, 13 मार्च (भाषा) सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,91,434.41 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रहीं।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में सिर्फ आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन नीचे आया। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,216.49 अंक या 2.23 प्रतिशत चढ़ा।

समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 49,492.7 करोड़ रुपये बढ़कर 16,22,543.06 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 41,533.59 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 7,66,447.27 करोड़ रुपये रहा।

इसी तरह टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 27,927.84 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 13,31,917.43 करोड़ रुपये पर और भारती एयरटेल का 22,956.67 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 3,81,586.05 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

सप्ताह के दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 17,610.19 करोड़ रुपये बढ़कर 4,92,204.13 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी बैंक की 16,853.02 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 7,74,463.18 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाजार मूल्यांकन में 7,541.3 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 4,19,813.73 करोड़ रुपये रहा। बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 5,308.61 करोड़ रुपये के लाभ के साथ 4,00,014.04 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एचडीएफसी ने सप्ताह के दौरान 2,210.49 करोड़ रुपये जोड़े और उसका बाजार पूंजीकरण 4,04,421.20 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इस रुख के उलट आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 7,023.32 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 4,71,047.52 करोड़ रुपये रह गई।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि., आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

भाषा अजय अजय

अजय


लेखक के बारे में