शीर्ष दस में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.03 लाख करोड़ रुपये घटा

Ads

शीर्ष दस में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.03 लाख करोड़ रुपये घटा

  •  
  • Publish Date - March 12, 2023 / 12:22 PM IST,
    Updated On - March 12, 2023 / 12:22 PM IST

नयी दिल्ली, 12 मार्च (भाषा) शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच देश की दस सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ का संयुक्त रूप से मूल्यांकन पिछले सप्ताह 1,03,732.39 करोड़ रुपये घट हो गया जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।

पिछले सप्ताह बीएसई के 30 शेयरों वाले सूचकांक सेंसेक्स में 673.84 अंक यानी 1.12 प्रतिशत की गिरावट रही।

भारती एयरटेल और आईटीसी को छोड़कर बाकी की आठ कंपनियों की बाजार हैसियत घटी है।

शीर्ष दस कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे ज्यादा नुकसान में रही। उसका बाजार मूल्यांकन 41,878.37 करोड़ रुपये घटकर 15,71,724.26 करोड़ रुपये रह गया। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 18,134.73 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 5,88,379.98 करोड़ रुपये रही।

एचडीएफसी बैंक का पूंजीकरण 15,007.38 करोड़ रुपये घटकर 8,86,300.20 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का 12,360.59 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 4,88,399.39 करोड़ रुपये रह गया।

एचडीएफसी का मूल्यांकन 6,893.18 करोड़ रुपये घटकर 4,77,524.24 करोड़ रुपये रह गया। टीसीएस का मूल्यांकन 4,281.09 करोड़ रुपये घटकर 12,18,848.31 करोड़ रुपये रह गया। इंफोसिस की बाजार हैसियत 3,555.83 करोड़ रुपये घटकर 6,19,155.97 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर की 1,621.22 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 5,78,739.57 करोड़ रुपये हो गई।

दूसरी तरफ भारती एयरटेल फायदे में रही और उसका बाजार पूंजीकरण 5,071.99 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 4,31,230.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईटीसी का मूल्यांकन भी 4,036.2 करोड़ रुपये बढ़कर 4,81,922.33 करोड़ रुपये पर आ गया।

देश की सबसे मूल्यवान कंपनी के रूप में रिलायंस का स्थान बरकरार रहा। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, आईटीसी, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

भाषा मानसी

मानसी