सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 65,656 करोड़ रुपये घटा

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 65,656 करोड़ रुपये घटा

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 65,656 करोड़ रुपये घटा
Modified Date: June 4, 2023 / 10:58 am IST
Published Date: June 4, 2023 10:58 am IST

नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 65,656.36 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 45.42 अंक या 0.07 प्रतिशत के लाभ में रहा, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 34.75 अंक या 0.18 प्रतिशत चढ़ा।

सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, इन्फोसिस और एचडीएफसी के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और भारती एयरटेल की बाजार हैसियत बढ़ गई।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 34,910.54 करोड़ रुपये घटकर 16,60,923.11 करोड़ रुपये रह गया।

आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 9,355.65 करोड़ रुपये के नुकसान से 6,55,197.93 करोड़ रुपये तथा इन्फोसिस की 7,739.51 करोड़ रुपये घटकर 5,38,923.48 करोड़ रुपये रह गई।

टीसीएस के बाजार मूल्यांकन में 7,684.01 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 12,10,414.19 करोड़ रुपये पर आ गया। वहीं एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 5,020.13 करोड़ रुपये घटकर 8,97,722.23 करोड़ रुपये रह गया।

आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 621.4 करोड़ रुपये घटकर 5,50,809.75 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी की बाजार हैसियत 325.12 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,88,141.04 करोड़ रुपये पर आ गई।

इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 15,213.6 करोड़ रुपये बढ़कर 6,38,231.22 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 10,231.92 करोड़ रुपये बढ़कर 4,66,263.37 करोड़ रुपये पर और एसबीआई की 1,204.82 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,24,053.21 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, इन्फोसिस, एसबीआई, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

भाषा अजय अजय

अजय


लेखक के बारे में