Maruti Suzuki ने 34 हजार रुपए तक बढ़ाए अपने वाहनों के दाम, जानिए पूरी डिटेल

Maruti Suzuki ने 34 हजार रुपए तक बढ़ाए अपने वाहनों के दाम, जानिए पूरी डिटेल

Maruti Suzuki ने 34 हजार रुपए तक बढ़ाए अपने वाहनों के दाम, जानिए पूरी डिटेल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: January 18, 2021 4:16 pm IST

नयी दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने बढ़ती इनपुट लागत के प्रतिकूल प्रभाव को कम करने के लिये चुनिंदा मॉडलों की कीमत 34 हजार रुपये तक बढ़ा दी है।

Read More: गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले नक्सलियों ने नापाक इरादों को दिया अंजाम, ठेकेदार को उतारा मौत के घाट

कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि इनपुट लागतों में वृद्धि के कारण चुनिंदा मॉडलों की कीमतें बढ़ानी पड़ रही है। कंपनी ने कहा कि नयी कीमतें 18 जनवरी 2021 से प्रभावी हैं। कंपनी ने कहा कि अलग-अलग मॉडलों के दाम में वृद्धि अलग है। सबसे ज्यादा 34 हजार रुपये की वृद्धि की गयी है।

Read More: कल और 30 जनवरी को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि किन मॉडलों के दाम बढ़ाये गये हैं। सूत्रों का कहना है कि चुनिंदा मॉडलों के कुछ संस्करणों को छोड़ कंपनी ने लगभग हर मॉडल के दाम बढ़ाये हैं।

Read More: RSS पर वार-पलटवार! कांग्रेस ने कहा नक्सलियों से ज्यादा खतरनाक ‘संघ’, भाजपा ने कहा कांग्रेस नेताओं को नहीं पता RSS का इतिहास

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"