मारुति सुजुकी ने लखनऊ में ‘स्मार्ट फैक्ट्री लैब’ स्थापित की

मारुति सुजुकी ने लखनऊ में 'स्मार्ट फैक्ट्री लैब' स्थापित की

मारुति सुजुकी ने लखनऊ में ‘स्मार्ट फैक्ट्री लैब’ स्थापित की
Modified Date: May 20, 2026 / 04:52 pm IST
Published Date: May 20, 2026 4:52 pm IST

नयी दिल्ली, 20 मई (भाषा) वाहन विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने छात्रों को आधुनिक वाहन विनिर्माण से जुड़ी तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के मकसद से लखनऊ में एक ‘स्मार्ट फैक्ट्री लैब’ स्थापित करने की घोषणा की है।

कंपनी ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि लखनऊ के गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्थापित इस प्रयोगशाला में स्वचालन, रोबोटिक्स प्रौद्योगिक, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), कृत्रिम मेधा (एआई) और डेटा विश्लेषण से संबंधित उपकरण और प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

कंपनी ने कहा कि इस प्रयोगशाला में पहले साल करीब 400 छात्रों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह पहल कंपनी की ‘कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व’ (सीएसआर) गतिविधियों का हिस्सा है।

यह प्रयोगशाला छात्रों को आधुनिक उत्पादन प्रणालियों का व्यावहारिक अनुभव देने के लिए तैयार की गई है, जिससे शिक्षा और उद्योग की जरूरतों के बीच अंतर को कम करने में मदद मिलेगी।

मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (कॉरपोरेट मामले) राहुल भारती ने कहा, ‘‘यह प्रयोगशाला छात्रों को वाहन उद्योग की बदलती जरूरतों के अनुरूप व्यावहारिक प्रशिक्षण के अवसर मुहैया कराएगी और उन्हें भविष्य की उन्नत विनिर्माण प्रौद्योगिकियों के लिए तैयार करेगी।’’

कंपनी ने कहा कि जापान और भारत सरकार के सहयोग से देशभर में चार ‘जापान-इंडिया इंस्टिट्यूट फॉर मैन्युफैक्चरिंग’ (जेआईएम) स्थापित किए गए हैं, जहां उन्नत विनिर्माण तकनीकों और व्यावहारिक प्रशिक्षण पर जोर दिया जाता है।

भाषा प्रेम प्रेम रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में