Motorola Edge 70 Max Launch Date: iPhone को टक्कर देने आ रहा Motorola का नया स्मार्टफोन! मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग समेत मिलेंगे कई एडवांस फीचर्स, जानें कब होगा लॉन्च

Motorola Edge 70 Max Launch Date: लॉन्च से पहले ही Motorola Edge 70 Max अपने दमदामर फीचर्स को लेकर बेहद चर्चा में है। इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 144Hz Quad HD+ डिस्प्ले, 7100mAh की बड़ी बैटरी, मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग और नए AI फीचर्स मिलने की उम्मीद है। यह प्रीमियम स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प बन सकता है।

Motorola Edge 70 Max Launch Date: iPhone को टक्कर देने आ रहा Motorola का नया स्मार्टफोन! मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग समेत मिलेंगे कई एडवांस फीचर्स, जानें कब होगा लॉन्च

(Motorola Edge 70 Max Launch Date/ Image Credit: Motorola)

Modified Date: July 14, 2026 / 11:53 am IST
Published Date: July 14, 2026 11:44 am IST
HIGHLIGHTS
  • Motorola Edge 70 Max 15 जुलाई को होगा लॉन्च।
  • फोन में मिलेगा Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर।
  • 7100mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट।

नई दिल्ली: Motorola Edge 70 Max Launch Date: भारतीय बाजार में Motorola जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Max लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के कई फीचर्स की जानकारी साझा कर दी है। यह स्मार्टफोन खासतौर पर गेमिंग और हैवी यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें पावरफुल Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और कई AI फीचर्स मिलने वाले हैं। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट होगा।

इन दिन होगा लॉन्च, डिजाइन में मिलेगा बदलाव

Motorola Edge 70 Max भारत में 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, इसकी कीमत और बिक्री की तारीख का खुलासा अभी नहीं हुआ है। डिजाइन की बात करें तो फोन में एज सीरीज से अलग फ्लैट एज डिजाइन दिया जाएगा। इसमें ग्लास बैक पैनल, एल्यूमिनियम फ्रेम और Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन मिलेगा। यह फोन Blue, Green और Onyx Black कलर में आ सकता है।

Snapdragon 8 Gen 5 का मिलेगा पावर

फोन में Quad HD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। कंपनी के मुताबिक इसकी पीक ब्राइटनेस 7,000 निट्स तक हो सकती है। इसमें 10-बिट कलर, DCI-P3 कलर गैमट और शानदार स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलेगा। गेमिंग के लिए यह डिस्प्ले BGMI में 120FPS तक सपोर्ट कर सकता है। वहीं, Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ 12GB तक LPDDR5X RAM मिलेगी। फोन में ArcticMesh Cooling System और बड़ा वेपर चैंबर दिया जाएगा। जिससे लंबे गेमिंग सेशन में भी परफॉर्मेंस बेहतर रहेगी।

मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग बनेगी खास

Motorola Edge 70 Max में 7100mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है जो 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी 50W वायरलेस चार्जर भी पेश कर सकती है। फोन का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग फीचर इसे दूसरे प्रीमियम स्मार्टफोन्स से अलग बनाएगा। इस तकनीक में चार्जर फोन के सही स्थान पर आसानी से फिट हो जाता है। जिससे वायरलेस चार्जिंग ज्यादा सुविधाजनक हो जाती है।

लॉन्च पर होगी कैमरा और कीमत की जानकारी

Motorola ने अभी तक Edge 70 Max के कैमरा फीचर्स का पूरा खुलासा नहीं किया है। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 50MP Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा मिल सकता है। कीमत को लेकर कंपनी ने अभी जानकारी नहीं दी है लेकिन माना जा रहा है कि यह Edge सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल होगा। इसकी कीमत और बिक्री से जुड़ी जानकारी 15 जुलाई के लॉन्च इवेंट में सामने आएगी।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।