Car Price Hike: कार खरीदने वालों को बड़ा झटका, इतने रुपए तक महंगी हो सकती है इस कंपनी की गाड़ियां, इस वजह से कीमत बढ़ाने की तैयारी
कार खरीदने वालों को बड़ा झटका, इतने रुपए तक महंगी हो सकती है इस कंपनी की गाड़ियां, Mercedes Benz India will increase the price of vehicles from September

Mercedes Benz India Car Price Hike. Image Source-IBC24 Archive
- सितंबर से मर्सिडीज कारों की कीमतों में 1 से 1.5 प्रतिशत तक बढ़ोतरी।
- यूरो के मुकाबले रुपये की गिरावट कीमत बढ़ने का मुख्य कारण।
नई दिल्ली: Mercedes Benz India Car Price Hike यूरो के मुकाबले रुपये के कमजोर होने की वजह से लक्जरी कार कंपनी मर्सिडीज बेंज इंडिया सितंबर से अपने वाहन के दाम एक से डेढ़ प्रतिशत तक बढ़ाने पर विचार कर रही है। कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संतोष अय्यर ने यह बात कही है। मर्सिडीज इस साल पहले ही जनवरी और जुलाई में अपने वाहन के दाम बढ़ा चुकी है।
Mercedes Benz India Car Price Hike अय्यर ने कहा, ‘‘सितंबर में यूरो के कारण कीमतों में एक और बढ़ोतरी होने वाली है। अगर आप देखें, तो पिछले एक महीने में यूरो 100 रुपये के स्तर पर बना हुआ है, और इसमें कोई बदलाव नहीं आया है। इसलिए, हमें सितंबर में भी कीमतों में बढ़ोतरी करनी होगी।’’ उन्होंने कहा कि कंपनी वाहन कीमतों में एक से डेढ़ प्रतिशत तक बढ़ोतरी करेगी। यह पूछे जाने पर कि क्या कीमतों में बढ़ोतरी से बिक्री प्रभावित हो सकती है, अय्यर ने कहा कि ब्याज दरों में कमी की वजह से खरीदारों के लिए ईएमआई (मासिक किस्त) भुगतान काफी हद तक संतुलित हो रहा है। उन्होंने बताया कि कंपनी की लगभग 80 प्रतिशत नई कारों की बिक्री ‘फाइनेंस’ के जरिये होती है।
अय्यर ने कहा, ‘‘इसलिए, जब आप ईएमआई पर गौर करते हैं, तो हमने उसे वही रखने की कोशिश की है, हालांकि कार की कीमत बढ़ गई है। इससे हमें मूल्यवृद्धि के प्रभाव को काफी हद तक कम करने में मदद मिली है।’’ उन्होंने कहा कि बाजार में अब भी मांग है, और अर्थव्यवस्था के बढ़ने के साथ लोग लक्जरी कारें खरीदना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि खरीदार समझते हैं कि मुद्रा में उतार-चढ़ाव को देखते हुए, कीमतें कंपनी के नियंत्रण से बाहर हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या कंपनी को महत्वपूर्ण खनिज चुंबक के कारण उत्पादन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, अय्यर ने कहा, ‘‘अगर आप आपूर्ति श्रृंखला को देखें, तो जहां तक हमारा संबंध है, हम अभी तक इनमें से किसी भी चीज से प्रभावित नहीं हुए हैं, क्योंकि हम इसे अच्छी तरह से प्रबंधित कर रहे हैं। हमारे पास पर्याप्त स्टॉक भी है, इसलिए हम इस स्थिति से निपटने में सक्षम हैं।’’
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: रुपये के मुकाबले यूरो की कमजोरी के कारण आयातित हिस्सों की लागत बढ़ रही है, जिससे कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Mercedes Benz India will increase the price of vehicles from September
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am