पश्चिम एशिया संकट: निर्यातकों के लिए 500 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की तैयारी

पश्चिम एशिया संकट: निर्यातकों के लिए 500 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की तैयारी

पश्चिम एशिया संकट: निर्यातकों के लिए 500 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की तैयारी
Modified Date: March 16, 2026 / 07:55 pm IST
Published Date: March 16, 2026 7:55 pm IST

नयी दिल्ली, 16 मार्च (भाषा) वाणिज्य मंत्रालय पश्चिम एशिया में जारी संकट से निपटने के लिए निर्यातकों की मदद को जल्द ही कुछ सहायता उपायों की घोषणा कर सकता है। सूत्रों के अनुसार, मंत्रालय खाड़ी देशों को माल भेजने वाले निर्यातकों के लिए लगभग 500 करोड़ रुपये के सहायता उपायों की घोषणा कर सकता है।

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने सोमवार को यहां पत्रकारों को बताया कि विभाग इस सप्ताह के भीतर इन कदमों की विस्तृत जानकारी साझा करेगा। माना जा रहा है कि ये उपाय मुख्य रूप से बीमा जैसे क्षेत्रों से संबंधित हो सकते हैं। इसमें उन निर्यातकों को सहायता दी जाएगी जो ईसीजीसी (निर्यात ऋण गारंटी निगम) या गैर-ईसीजीसी बीमा के दायरे में आते हैं।

पिछले महीने ईरान पर अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमलों के कारण पश्चिम एशिया में जहाजों और विमानों की आवाजाही बुरी तरह बाधित हुई है। इस तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है, जिससे निर्यातकों के लिए समुद्री और हवाई माल ढुलाई के साथ-साथ बीमा प्रीमियम की लागत भी काफी बढ़ गई है।

वित्त वर्ष 2024-25 में पश्चिम एशिया को भारत का निर्यात 58.8 अरब डॉलर रहा था। सूखे मेवे, फल और सब्जियों जैसे क्षेत्रों के निर्यातकों का कहना है कि युद्ध के कारण उनकी खेप प्रभावित हुई है।

सचिव ने बताया कि एक अंतर-मंत्रालयी समूह दैनिक आधार पर स्थिति की निगरानी कर रहा है। सीमा शुल्क विभाग ने होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने और समुद्री मार्गों में बाधा के कारण भारतीय बंदरगाहों पर वापस आने वाले निर्यात माल के प्रबंधन के लिए नियम भी जारी किए हैं।

भाषा सुमित अजय

अजय


लेखक के बारे में