Kalyan Banerjee on Amit Shah: ‘अमित शाह गुंडा है..’, इस TMC सांसद के बिगड़े बोल, गृहमंत्री को मीडिया के सामने दी धमकी, कहा-तुम्हें उल्टा लटका देंगे…
Kalyan Banerjee on Amit Shah: पश्चिम बंगाल में मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है और 4 मई को आने वाले नतीजों का इंतजार किया जा रहा है।
west bengal news/ image soruce: abhijitmajumder x handle
- टीएमसी सांसद का विवादित बयान
- अमित शाह पर तीखा हमला
- राजनीतिक माहौल फिर गरमाया
Kalyan Banerjee on Amit Shah: पश्चिम बंगाल में मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है और 4 मई को आने वाले नतीजों का इंतजार किया जा रहा है। लेकिन इससे पहले ही राज्य का सियासी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। कोलकाता में ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा हुआ, जिसके बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई और भारी पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ी।
“Amit Shah is a gunda. Gundami is in his blood. He is filthy. He is a billi (cat). He plotted TMC’s end sitting here for 15 days. Come here, we will hang you upside down!”
~ TMC MP Kalyan Banerjee froths at the mouth while effectively accepting defeat. pic.twitter.com/80QIXzKxJV— Abhijit Majumder (@abhijitmajumder) April 30, 2026
इसी बीच टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के एक बयान ने राजनीतिक तापमान और बढ़ा दिया है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला करते हुए विवादित टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने कहा-“अमित शाह गुंडा है। गुंडागर्दी उसके खून में है। वो घिनौना है। वो बिल्ली है। उसने यहाँ बैठकर 15 दिन TMC के पतन की साजिश रची। इधर आओ, हम तुम्हें उल्टा लटका देंगे!” यह बयान ऐसे समय पर आया है जब राज्य में पहले से ही चुनावी नतीजों को लेकर तनाव और आशंका का माहौल बना हुआ है।
TMC controversy news: बीजेपी पर हमलावर है TMC
वहीं तृणमूल कांग्रेस ने हाल ही में एक सीसीटीवी फुटेज जारी कर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का दावा है कि फुटेज में बैलेट बॉक्स के साथ छेड़छाड़ की कोशिश दिखाई दे रही है, जिसे टीएमसी ने “दिन-दहाड़े लोकतंत्र की हत्या” बताया है। इस मुद्दे के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। टीएमसी का आरोप है कि बीजेपी ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर बिना किसी पार्टी प्रतिनिधि की मौजूदगी के बैलेट बॉक्स खोलने की कोशिश की, जो कि एक बड़ी चुनावी धोखाधड़ी है। पार्टी का कहना है कि पहले मतदाताओं को डराने, नाम काटने और पैसे के इस्तेमाल जैसी रणनीतियां अपनाई गईं, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो अब ईवीएम से छेड़छाड़ की साजिश रची जा रही है। टीएमसी नेताओं ने साफ कहा कि वे चुपचाप लोकतंत्र को “लूटते हुए” नहीं देखेंगे और हर स्तर पर इसका विरोध करेंगे। इस आरोप ने सियासी पारा और बढ़ा दिया है, जिससे राज्य में टकराव की स्थिति बनती नजर आ रही है।
tmc vs bjp clash: चुनाव आयोग ने इन आरोपों को खारिज किया
वहीं, चुनाव आयोग ने इन आरोपों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि सभी ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित और सील हैं। आयोग के मुताबिक, स्ट्रॉन्ग रूम को उम्मीदवारों, एजेंटों और ऑब्जर्वरों की मौजूदगी में विधिवत बंद किया गया था और तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू है। आयोग ने बताया कि स्ट्रॉन्ग रूम के भीतर कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है और पोस्टल बैलेट के वर्गीकरण की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत की जा रही थी। उधर, बीजेपी ने भी टीएमसी के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि यह सब हार के डर से फैलाया जा रहा भ्रम है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं और वे खुद भी निगरानी के लिए अपने प्रतिनिधि तैनात करेंगे। ऐसे में नतीजों से पहले ही बंगाल की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: एग्जिट पोल भाजपा का ‘गेम’.. बंगाल में हमारी ही ‘फ्रेम’! ममता बनर्जी ने किया बड़ा दावा, जानिए आखिर किसका पलड़ा है भारी?
- Jabalpur Boat Accident: बरगी क्रूज हादसे की होगी उच्च स्तरीय जांच, मोहन सरकार के इस मंत्री ने की घोषणा, कहा-दोषियों पर होगा एक्शन
- Raipur Minor Rape Case: हैवानियत की सारी हदें पार! छत्तीसगढ़ के इस जिले में हवस का शिकार हुई 7 साल की मासूम, आरोपी निकला वो जिसकी उम्मीद किसी को नहीं…

Facebook


