CM Yogi Adityanath News: बेमौसम बारिश ने तोड़ी किसानों की कमर! अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने ली सुध, अफसरों को दिए ये निर्देश
CG News in Hindi: मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2026 अनुष्का सोन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात, इस मुद्दे पर की चर्चा
CM Yogi Adityanath News | Photo Credit: IBC24
- यूपी में असमय बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए
- जनहानि और पशुहानि पर भी राहत राशि देने की व्यवस्था
लखनऊ: CM Yogi Adityanath News उत्तर प्रदेश सरकार ने तूफान, आग, ओलावृष्टि और अत्यधिक वर्षा सहित हाल की प्रतिकूल मौसम स्थितियों से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया तेज कर दी है। एक बयान के मुताबिक उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से काफी किसानों को नुकसान पहुंचा है। बुधवार से ही उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश हो रही है, इससे किसानों की फसलों के साथ अन्य को भी नुकसान पहुंचा है।
अधिकारियों को दिए निर्देश
CM Yogi Adityanath News बयान में कहा गया कि उन्हें राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ितों को मुआवजा दिलाने का निर्देश दिया है। उप्र में हो रही असमय बारिश और ओलावृष्टि को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिया है। बयान के मुताबिक जनहानि, पशुहानि, घायलों और आपदा से प्रभावितों लोगों और किसानों को मुआवजा दिलाने का अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि मुआवजा दिलाने के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संबल के रूप में किसानों के साथ खड़ी है सरकार- सीएम
योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बेमौसम बारिश ने किसानों का चैन छीना है और सरकार संबल के रूप में किसानों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि फसलों के नुकसान का आकलन कराने के साथ ही समयबद्ध ढंग से मुआवजा दिला।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: एग्जिट पोल भाजपा का ‘गेम’.. बंगाल में हमारी ही ‘फ्रेम’! ममता बनर्जी ने किया बड़ा दावा, जानिए आखिर किसका पलड़ा है भारी?
- Jabalpur Boat Accident: बरगी क्रूज हादसे की होगी उच्च स्तरीय जांच, मोहन सरकार के इस मंत्री ने की घोषणा, कहा-दोषियों पर होगा एक्शन
- Raipur Minor Rape Case: हैवानियत की सारी हदें पार! छत्तीसगढ़ के इस जिले में हवस का शिकार हुई 7 साल की मासूम, आरोपी निकला वो जिसकी उम्मीद किसी को नहीं…

Facebook


