Stock Market Holiday: शेयर बाजार आज चालू है या बंद? NSE-BSE पर ट्रेडिंग को लेकर बना रहस्य आखिर क्या कहता है? जानिए पूरी जानकारी यहां
Stock Market Holiday: आज 1 मई को भारतीय शेयर बाजार महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर बंद रहेंगे। इस दिन BSE और NSE के सभी सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। हालांकि, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज शाम के सत्र में सामान्य रूप से खुलेगा और कामकाज जारी रहेगा। बाजार का पूरा संचालन दिनभर स्थगित रहेगा।
(Stock Market Holiday/ Image Credit: IBC24 News)
- 1 मई 2026 को भारतीय शेयर बाजार बंद रहेगा
- बंदी का कारण लेबर डे या बुद्ध पूर्णिमा नहीं, बल्कि महाराष्ट्र दिवस है
- NSE और BSE दोनों में पूरी तरह ट्रेडिंग निलंबित रहेगी
नई दिल्ली: Stock Market Holiday in india: आज 1 मई 2026 को भारतीय शेयर बाजार को लेकर लोगों में काफी संशय की स्थिति थी कि यह लेबर डे या बुद्ध पूर्णिमा की वजह से बंद रहेगा या नही। लेकिन असली वजह इन दोनों में से कोई भी नही है। 1 मई 2026 को देश से शेयर बाजार पूरी बंद रहेंगे और इसकी वजह महाराष्ट्र दिवस है।
महाराष्ट्र दिवस के कारण छुट्टी
हर साल 1 मई को महाराष्ट्र दिवस मनाया जाता है जो 1960 में महाराष्ट्र राज्य के गठन की याद में होता है। इसी कारण इस दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों में पूरी तरह ट्रेडिंग बंद रहती है।
NSE और BSE में सभी ट्रेडिंग रुकी
1 मई को NSE और BSE के सभी प्रमुख सेगमेंट बंद रहेंगे। इसमें इक्विटी, डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बोर्रोइंग (SLB) और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (EGR) जैसी सभी सेवाएं शामिल हैं। इसका मतलब है कि पूरे दिन कोई भी ट्रेडिंग गतिविधि नहीं होगी।
MCX में आंशिक कामकाज जारी रहेगा
हालांकि शेयर बाजार पूरी तरह बंद रहेगा। लेकिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पूरी तरह बंद नहीं रहेगा। MCX का सुबह का सेशन 9:00 बजे से 5:00 बजे तक बंद रहेगा परंतु शाम का सेशन 5:00 बजे से रात 11:30/11:55 बजे तक फिर से चालू रहेगा।
आगे कब खुलेगा बाजार?
1 मई की छुट्टी के बाद शेयर बाजार सामान्य रूप से 4 मई 2026 को फिर से खुलेगा। बाजार आमतौर पर सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चलता है, शनिवार और रविवार साप्ताहिक अवकाश के कारण कोई ट्रेडिंग नहीं होती। मई महीने में आगे बकरी ईद के अवसर पर 28 मई को भी बाजार बंद रहेगा।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Gold Rate 01 May 2026: लेबर डे पर सोने ने फिर लगाई छलांग! 10 ग्राम का भाव पहुंचा 1.50 लाख के पार… शादी सीजन में खरीदारों के उड़े होश!
- Ujjain Human Trafficking Suspicion : आधी रात एक्सप्रेस में पुलिस का बड़ा एक्शन! इस वजह से ट्रेन से उतारे गए 44 किशोर, जांच में सामने आए चौंकाने वाले राज़
- Bilaspur Cow Meat News: गौ मांस तस्करी के आरोप में पकड़ी गईं दो महिलाएं, बेहद शातिर तरीके से कर रही थीं पूरा खेल, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

Facebook


