Milk Price Hike News Today: दूध की कीमत में प्रति लीटर 4 रुपए की ​वृद्धि, सहकारी दुग्ध उत्पादक महासंघ ने जारी किया आदेश, जानिए अब कितने का मिलेगा 1 लीटर वाला पैकेट

Ads

Milk Price Hike News Today: दूध की कीमत में प्रति लीटर 4 रुपए की ​वृद्धि, सहकारी दुग्ध उत्पादक महासंघ ने जारी किया आदेश, जानिए अब कितने का मिलेगा 1 लीटर वाला पैकेट

  •  
  • Publish Date - May 3, 2026 / 02:58 PM IST,
    Updated On - May 3, 2026 / 02:59 PM IST

Milk Price Hike News Today: दूध की कीमत में प्रति लीटर 4 रुपए की ​वृद्धि, सहकारी दुग्ध उत्पादक महासंघ ने जारी किया आदेश, जानिए अब कितने का मिलेगा 1 लीटर वाला पैकेट / Image: OMFED Website

HIGHLIGHTS
  • दूध ₹4 प्रति लीटर महंगा
  • गैस के बाद अब दूध की कीमतों में बढ़ोतरी
  • आम जनता के घरेलू बजट पर बढ़ेगा असर

भुवनेश्वर: Milk Price Hike News Today महंगाई की मार झेल रही जनता को अलग-अलग तरफ से एक के बाद एक कई झटके लग रहे हैं। जहां एक ओर सरकार ने 1 मई को कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 1000 रुपए और छोटू गैस सिलेंडर के रेट में 261 रुपए की ​वृद्धि कर दी तो दूसरी ओर अनुमान ये भी लगाया जा रहा है कि आगामी दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। लेकिन इस बीच खबर आ रही है सहकारी दुग्ध उत्पादक महासंघ ने दूध की कीमत में 4 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।

Milk Price Hike News Today मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक महासंघ (OMFED) दूध की कीमत में प्रति लीटर 4 रुपए बढ़ोतरी करने का आदेश जारी किया है। हालांकि अभी नई कीमत कब से लागू होगी ये स्पष्ट नहीं कहा गया है, लेकिन ये माना जा रहा है कि महासंघ की ओर से जल्द से जल्द नए रेट लागू किए जा सकते हैं।

दूध की नई संशोधित दर

  • टोन्ड मिल्क (Toned Milk): इसकी कीमत ₹4 प्रति लीटर बढ़कर ₹50 से ₹54 हो गई है
  • प्रीमियम मिल्क (Premium Milk): इसमें भी ₹4 की वृद्धि की गई है, जिससे इसकी कीमत ₹54 से बढ़कर ₹58 प्रति लीटर हो गई है
  • गोल्ड प्रीमियम प्लस (Gold Premium Plus): यह दूध अब ₹60 के बजाय ₹64 प्रति लीटर की दर से मिलेगा
  • गोल्ड प्रीमियम (Gold Premium): इसकी कीमत में भी ₹4 का इजाफा हुआ है और अब यह ₹56 से बढ़कर ₹60 प्रति लीटर हो गया है

बता दें कि आमतौर पर, इस तरह के संशोधन दूध की खरीद लागत में वृद्धि, परिवहन खर्च और परिचालन संबंधी कारकों से जुड़े होते हैं।
कीमतों में इस वृद्धि का असर घरेलू बजट पर पड़ने की पूरी संभावना है, विशेष रूप से शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में जहाँ पैकेट वाला दूध एक दैनिक आवश्यकता है। उपभोक्ताओं को आने वाले समय में दूध से बने अन्य उत्पादों की कीमतों में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

 

ये भी पढ़ें

दूध की कीमत कितनी बढ़ी है?

दूध की कीमत ₹4 प्रति लीटर बढ़ाई गई है।

किस संगठन ने दूध के दाम बढ़ाए हैं?

OMFED (ओडिशा राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक महासंघ) ने कीमत बढ़ाई है।

नई कीमत कब से लागू होगी?

अभी इसकी तारीख स्पष्ट नहीं है, लेकिन जल्द लागू होने की संभावना है।

दूध के कौन-कौन से वेरिएंट महंगे हुए हैं?

टोन्ड मिल्क, प्रीमियम मिल्क, गोल्ड प्रीमियम और गोल्ड प्रीमियम प्लस सभी महंगे हुए हैं।

इसका जनता पर क्या असर पड़ेगा?

घरेलू बजट पर बोझ बढ़ेगा और दूध से जुड़े उत्पाद भी महंगे हो सकते हैं।