Milk Procurement Price Increase: दूध उत्पादक किसानों को बड़ी सौगात.. CM ने किया 3 रुपये का इजाफा, जानें अब कितने में होगी खरीदी
तमिलनाडु सरकार ने दूध उत्पादकों को राहत देते हुए खरीद कीमत बढ़ाई और मेडिकल शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए कई बड़े फैसले लिए।
Milk Procurement Price Increase in Tamilnadu || Image- IBC24 News File
- दूध खरीद कीमत ₹41 प्रति लीटर हुई
- स्वास्थ्य बीमा कवर ₹25 लाख हुआ
- मेडिकल क्षेत्र में 6,098 सीटें बढ़ेंगी
चेन्नई: तमिलनाडु की विजय सरकार ने नियम 110 के तहत दूध उत्पादकों, मेडिकल शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और स्वास्थ्य बीमा से जुड़े कई बड़े फैसलों का ऐलान किया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
दरअसल विजय सरकार ने किसानों को राहत देते हुए दूध की खरीद कीमत 38 से बढ़ाकर 41 रुपये प्रति लीटर करने का ऐलान किया है। सरकार ने बताया है कि, इस बढ़ोत्तरी से सरकार पर हर महीने करीब 30 करोड़ और सालाना 360 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा। (Milk Procurement Price Increase in Tamilnadu) वही इस फैसले से राज्य के 3.16 लाख से अधिक दूध उत्पादकों को फायदा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा दूध उत्पादकों को मिलने वाला सरकारी प्रोत्साहन भी 3 से बढ़ाकर 5 रुपये प्रति लीटर किया गया है।
मेडिकल शिक्षा के लिए ₹351 करोड़
सरकारी मेडिकल कॉलेजों में छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए सरकार ने 351 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इसके तहत स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए कुल 6,098 अतिरिक्त सीटें बनाई जाएंगी। इनमें बीएससी नर्सिंग की 660 सीटें, नर्सिंग कॉलेजों और स्कूलों में 1,925 सीटें, 12 पैरामेडिकल कोर्स में 2,778 सीटें और मेडिकल कोर्स में 735 अतिरिक्त सीटें शामिल हैं। इसके अलावा राज्य में 7 नए सरकारी नर्सिंग कॉलेज भी खोले जाएंगे।
पेरम्बलूर में 400 बेड का अस्पताल
पेरम्बलूर में करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से 400 बेड का मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल बनाया जाएगा। यहां लोगों को आधुनिक और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। (Milk Procurement Price Increase in Tamilnadu) मुख्यमंत्री व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत इलाज की सालाना सीमा 5 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने की घोषणा की गई है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
इसके अलावा ट्रांसजेंडर लोगों के लिए अतिरिक्त चिकित्सा और सर्जरी सेवाएं भी योजना में शामिल की जाएंगी। ये सुविधाएं चेन्नई के स्टेनली अस्पताल के साथ तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन, चेंगलपट्टू, तिरुवरूर, करूर और कन्याकुमारी में उपलब्ध कराई जाएंगी।
इन्हें भी पढ़ें:
ट्रंप का दावा: अमेरिका और कनाडा के बीच अंतिम समय में समझौता, कनाडाई आयात पर 50 प्रतिशत शुल्क टला
उप्र: पत्नी और बेटे की हत्या के जुर्म में व्यक्ति को आजीवन कारावास
ट्रंप के आदेश के बाद दक्षिण कोरिया और अमेरिकी सेनाओं ने सैन्य अभ्यास की अवधि घटाई
भारत ने बातचीत के जरिए फलस्तीन मुद्दे के ‘द्विराष्ट्र समाधान’ को अपना समर्थन दोहराया: सचिव रंगनाथन
सिरिंज में दवा भरने का वीडियो प्रसारित होने के बाद अस्पताल के गार्ड, नर्स की सेवाएं समाप्त

Facebook


