मिजोरम विधानसभा में 2026-27 के लिए 17,469.91 करोड़ रुपये का बजट पेश

मिजोरम विधानसभा में 2026-27 के लिए 17,469.91 करोड़ रुपये का बजट पेश

मिजोरम विधानसभा में 2026-27 के लिए 17,469.91 करोड़ रुपये का बजट पेश
Modified Date: February 26, 2026 / 04:00 pm IST
Published Date: February 26, 2026 4:00 pm IST

आइजोल, 26 फरवरी (भाषा) मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 17,469.91 करोड़ रुपये का बजट पेश किया जिसमें सामाजिक ढांचे को मजबूत करने, संपर्क सुविधा बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को प्रोत्साहन पर जोर दिया गया है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने चालू वित्त वर्ष के लिए 3,724.25 करोड़ रुपये की अनुपूरक अनुदान मांगें भी सदन में रखीं।

दिसंबर 2023 में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) पार्टी के सत्ता में आने के बाद यह राज्य सरकार का तीसरा बजट है।

वित्त विभाग का भी प्रभार रखने वाले लालदुहोमा ने कहा कि सरकार किसानों की आजीविका सुधारने के लिए अपनी प्रमुख ‘बाना काइह’ (हैंड होल्डिंग) योजना को जारी रखेगी।

इस योजना के क्रियान्वयन के लिए 350 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया गया है, जिसमें से 150 करोड़ रुपये चिन्हित प्रमुख फसलों की खरीद के लिए निर्धारित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के रूप में मिलने वाले 8,608.08 करोड़ रुपये सहित कुल राजस्व प्राप्तियां 17,469.91 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। वहीं, कुल व्यय 17,076.92 करोड़ रुपये आंका गया है।

भाषा प्रेम प्रेम रमण

रमण


लेखक के बारे में