मोबिक्विक ने ऋण कारोबार को अनुषंगी कंपनी को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया पूरी की
मोबिक्विक ने ऋण कारोबार को अनुषंगी कंपनी को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया पूरी की
नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) प्रौद्योगिकी आधारित वित्तीय कंपनी वन मोबिक्विक सिस्टम्स ने मंगलवार को अपने डिजिटल ऋण कारोबार को अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी मोबिक्विक डिस्ट्रिब्यूशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (एमडीएसपीएल) को हस्तांतरित करने का काम पूरा कर लिया है।
कंपनी ने बजाज मार्केट्स के पूर्व अधिकारी मनीष पठानिया को इस खंड का नेतृत्व करने के लिए एमडीएसपीएल का मुख्य कारोबार अधिकारी (सीबीओ) भी नियुक्त किया है।
शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक, बिक्री की राशि 18 अगस्त, 2026 तक की संपत्ति और देनदारियों के आधार पर एमडीएसपीएल द्वारा मूल कंपनी को गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करके चुकाई जाएगी।
यह कदम भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आदेश के बाद उठाया गया है। शीर्ष बैंक ने अप्रैल, 2026 में इस शर्त पर समूह के एनबीएफसी आवेदन को मंजूरी दी थी कि पंजीकरण प्रमाण पत्र (सीओआर) जारी होने से पहले एलएसपी व्यवसाय को एक अलग पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी में स्थानांतरित किया जाए।
भाषा पाण्डेय अजय
अजय

Facebook


