विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख से अधिकांश तेल-तिलहनों में सुधार
विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख से अधिकांश तेल-तिलहनों में सुधार
नयी दिल्ली, 23 जुलाई (भाषा) विदेशी बाजारों में सुधार के रुख के बीच देश की मंडियों में बृहस्पतिवार को मूंगफली तेल-तिलहन के अलावा बाकी सभी तेल-तिलहनों के दाम मजबूत हो गये। खुदरा दाम ऊंचा रहने के बीच मूंगफली तेल-तिलहन स्थिर रहे।
मलेशिया और शिकॉगो एक्सचेंज में भारी मजबूती का रुख था।
बाजार सूत्रों ने कहा कि ईरान-अमेरिका युद्ध जैसे भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने के बीच कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं। इस तनाव बढ़ने के बीच आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका से स्थानीय खाद्य तेल बाजार भी प्रभावित है। युद्ध की वजह से विदेशों में मजबूती है और इसका असर स्थानीय कारोबार पर भी हुआ।
अब मूंगफली का दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के आसपास हो गया है। ऊंचे खुदरा भाव पर सुस्त कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन स्थिर रहे।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे।
सरसों तिलहन – 8,200-8,225 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली – 7,350-7,925 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 17,000 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,665-2,965 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 16,700 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,720-2,820 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,720-2,870 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,800 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,650 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,300 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 13,825 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 16,600 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,750 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 14,550 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना – 7,425-7,475 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 7,275-7,350 रुपये प्रति क्विंटल।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


