Mother Dairy Milk Price Hike: अमूल के बाद अब इस कंपनी ने बढ़ाए दूध के दाम, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Ads

Mother Dairy Milk Price Hike: मदर डेयरी ने भी दूध बढ़ोतरी कर दी है। मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में प्रति लीटर 2 रुपए की बढ़ोतरी की है।

  •  
  • Publish Date - May 13, 2026 / 09:31 PM IST,
    Updated On - May 13, 2026 / 09:32 PM IST

Mother Dairy Milk Price Hike/ Image Credit: Mother Dairy X Handle

HIGHLIGHTS
  • अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी दूध बढ़ोतरी कर दी है।
  • मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में प्रति लीटर 2 रुपए की बढ़ोतरी की है।
  • नए रेट 14 मई से लागू होंगे।

Mother Dairy Milk Price Hike: नई दिल्ली: आम जनता को एक और बड़ा झटका लगा है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि, क्योंकि अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी दूध बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली एनसीआर में मदर डेयरी के नए रेट 14 मई से लागू होंगे, मदर डेयरी ने नए रेट की जानकारी भी दे दी है। कीमतों में इजाफा होने के बाद अब एक लीटर टोकन मिल्क 56 की जगह 58 रुपए प्रति लीटर की हिसाब से मिलेगा। वहीं फुल क्रीम दूध के दाम 70 से बढ़कर 72 रुपए प्रति लीटर हो जाएगा। टोन्ड दूध 58 की जगह 60 रुपए में 1 लीटर मिलेगा। (Mother Dairy Milk Price Hike) डबल टोन्ड दूध 52 से बढ़कर 54 रुपए प्रति लीटर होगा। गाय का दूध 60 की जगह 62 और प्रो मिल्क 70 की जगह 72 रुपए प्रति लीटर मिलेगा।

मदर डेयरी के प्रवक्ता ने जारी किया बयान

Mother Dairy Milk Price Hike:  मदर डेयरी के प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में बताया गया कि, मदर डेयरी 14 मई 2026 से अपने दूध के वेरिएंट की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर का संशोधन करेगी। ग्राहकों पर प्रभाव को सीमित करने के लगातार प्रयासों के बाद भी पिछले एक साल में किसान खरीद कीमतों में लगभग 6 फीसदी की लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए यह संशोधन आवश्यक हो गया है।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि, “यह संशोधन बढ़ी हुई लागतों का केवल आंशिक भार है और इसका उद्देश्य किसान कल्याण और ग्राहक हितों के बीच एक उचित संतुलन बनाए रखना है। (Mother Dairy Milk Price Hike)  मदर डेयरी अपनी दूध बिक्री की प्राप्ति का लगभग 75-80 फीसदी किसानों और दूध खरीद की दिशा में देती है, जिससे उनकी आजीविका को समर्थन मिलता है और साथ ही ग्राहकों के लिए गुणवत्तापूर्ण दूध की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित होती है।”

मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में हर रोज बेचती है 35 लाख लीटर दूध

Mother Dairy Milk Price Hike:  आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इससे पहले मदर डेयरी ने अप्रैल 2025 के अंत में दूध की कीमतों में इजाफा किया था। हर रोज दिल्ली एनसीआर में मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में करीब 35 लाख लीटर दूध की बिक्री करती है।(Mother Dairy Milk Price Hike) एक न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, मदर डेयरी ने पिछले वित्त वर्ष में बेहतर मांग के कारण अपने डेयरी और खाद्य तेलों की बिक्री में 17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 20,300 करोड़ रुपए का कारोबार हासिल किया।

इन्हे भी पढ़ें:-