MRF Q4 Results: निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी, MRF के शेयर में 4.16% की तेजी के बाद 229 रुपये डिविडेंड का ऐलान
MRF Q4 Results: निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी, MRF के शेयर में 4.16% की तेजी के बाद 229 रुपये डिविडेंड का ऐलान

(MRF Q4 Results, Image Credit: IBC24 News Customize)
- MRF का शेयर 1,40,610 रुपये तक पहुंचा, एक दिन में 4.16% की तेजी।
- 229 रुपये का डिविडेंड, जो 2290% रिटर्न को दर्शाता है।
- EBITDA मार्जिन 15% तक पहुंचा, बीते साल से बेहतर।
MRF Q4 Results: टायर बनाने वाली दिग्गज कंपनी MRF लिमिटेड कंपनी के शेयरों में बुधवार करो जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। कारोबार के दौरान शेयर 4.16% उछलकर 1,40,610 पर पहुंच गया, जो एक इंट्रा-डे हाई था। इससे पहले मंगलवार को इसका बंद भाव 1,34,964.40 रुपये था। यानी एक दिन में ही शेयर की कीमत में 5,645 रुपये से ज्यादा की बढ़त हुई है। इस तेजी की बड़ी वजह कंपनी के मार्च तिमाही के अच्छे नतीजे और रिकॉर्ड डिविडेंड की घोषणा को माना जा रहा है। कंपनी ने 229 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है, जो फेस वैल्यू के मुकाबले 2290% है।
मार्च तिमाही में बेहतर प्रदर्शन
कंपनी ने मार्च 2025 तिमाही में शुद्ध लाभ मे 32.99% की सालाना बढ़त दर्ज की। इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा 492.74 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी अवधि में 370.52 करोड़ रुपये था। कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू 11.43% बढ़कर 7,074.82 करोड़ रुपये हो गया। MRF की कुल लागत 6,526.87 करोड़ रुपये रही. कंपनी का EBITDA 1,043 करोड़ रुपये रहा और EBITDA मार्जिन बढ़कर 15% हो गया।

डिविडेंड की पूरी जानकारी
कंपनी ने जानकारी दी कि वह अब तक 3 रुपये के दो अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है। अब 229 रुपये के फाइनल डिविडेंड के साथ कुल डिविडेंड 235 रुपये प्रति शेयर हो गया है। यह अब तक का सबसे अधिक डिविडेंड माना जा रहा है।
बाजार में मजबूत स्थिति
तिमाही नतीजों के बाद MRF का शेयर और चढ़कर 1,40,610 रुपये तक पहुंच गया। शानदार ट्रेडिंग वॉल्यूम के साथ इसका मार्केट कैप 59,800 करोड़ को पार कर गया है। जिससे निवेशकों के लिए यह शेयर आकर्षण का केंद्र बन गया है।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: MRF ने 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए 229 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: MRF Q4 Results: Big news for investors, MRF shares rise by 4.16%, declares dividend of Rs 229
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmखाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pm