एमआरएफ तमिलनाडु में नया संयंत्र स्थापित करने के लिए 5,300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

एमआरएफ तमिलनाडु में नया संयंत्र स्थापित करने के लिए 5,300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

एमआरएफ तमिलनाडु में नया संयंत्र स्थापित करने के लिए 5,300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी
Modified Date: March 4, 2026 / 05:31 pm IST
Published Date: March 4, 2026 5:31 pm IST

चेन्नई, चार मार्च (भाषा) टायर क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एमआरएफ लिमिटेड ने बुधवार को तमिलनाडु सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत कंपनी राज्य में टायर निर्माण की एक नयी इकाई स्थापित करने के लिए अगले 12 वर्षों में 5,300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

राज्य सरकार द्वारा जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, यह संयंत्र शिवगंगा जिले के सिपकॉट औद्योगिक पार्क में स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना से लगभग 1,000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है।

सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की उपस्थिति में निवेश संबंधी दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री टीआरबी राजा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

चेन्नई स्थित मुख्यालय वाली कंपनी एमआरएफ ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि कंपनी ने वाहन टायर और संबंधित उत्पादों के निर्माण के लिए एक नया संयंत्र स्थापित करने हेतु तमिलनाडु सरकार की नोडल एजेंसी ‘गाइडेंस’ के साथ एक गैर-बाध्यकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

भाषा सुमित पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में