US-Israel Airstrike on Iran: युद्ध के लिए तैयार… इजराइल को हिजबुल्ला की खुली चेतावनी, क्या छिड़ने वाला है वर्ल्ड वॉर?

US-Israel Airstrike on Iran: युद्ध के लिए तैयार... इजराइल को हिजबुल्ला की खुली चेतावनी, क्या छिड़ने वाला है वर्ल्ड वॉर?

US-Israel Airstrike on Iran: युद्ध के लिए तैयार… इजराइल को हिजबुल्ला की खुली चेतावनी, क्या छिड़ने वाला है वर्ल्ड वॉर?

US-Israel Airstrike on Iran/Image Spurce: ANI

Modified Date: March 4, 2026 / 03:43 pm IST
Published Date: March 4, 2026 3:35 pm IST
HIGHLIGHTS
  • इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में सैनिक भेजे
  • हिजबुल्ला ने कहा-‘युद्ध के लिए तैयार’
  • दक्षिणी लेबनान में इजराइल की एंट्री

बेरूत: US-Israel Airstrike on Iran:  इजराइल ने मंगलवार को दक्षिणी लेबनान में अतिरिक्त सैनिक भेजे और 80 से अधिक गांवों के निवासियों को वहां से चले जाने का आदेश दिया, जबकि ईरान समर्थित चरमपंथी समूह हिजबुल्ला ने कहा कि वह इजराइल के साथ ‘‘आमने-सामने युद्ध के लिए तैयार है।’’ यह घटनाक्रम अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बीच सामने आया है। हमले तब शुरू हुए जब सोमवार तड़के हिजबुल्ला ने उत्तरी इजराइल की ओर रॉकेट और ड्रोन दागे जिसके बाद इजराइल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए लेबनान में हवाई हमले किए और इन हमलों में 40 लोग मारे गए ।

80 गांव खाली, 40 मौतें…  (Lebanon Israel conflict news)

US-Israel Airstrike on Iran: मारे गए लोगों में सात बच्चे और बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में हिजुबल्ला का एक खुफिया अधिकारी शामिल था। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी 52 मृतकों की संख्या को संशोधित किया गया। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री रकन नासेरेद्दीन ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि 40 लोग मारे गए हैं। लेबनान ने यह भी कहा कि 246 लोग घायल हुए और हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं।

दक्षिणी लेबनान में इजराइल की एंट्री (Israel airstrike in Lebanon)

US-Israel Airstrike on Iran:  संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने मंगलवार को कहा कि लेबनान में लगभग 30,000 विस्थापित लोग सामूहिक आश्रयों में रह रहे हैं, “जबकि कई अन्य लोग अपनी कारों में सड़कों के किनारे आश्रय लिये हुए हैं क्योंकि उन्हें अब तक सुरक्षित स्थल नहीं मिल पाया है।” हिजबुल्ला ने कहा कि उसके पास इजराइल से युद्ध करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। चरमपंथी समूह ने कहा कि उसने उत्तरी इजराइल की ओर दो रॉकेट दागे। वहीं, इजराइली हवाई हमलों में हिजबुल्ला के टेलीविजन और रेडियो स्टेशन की एक इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में मंगलवार को कई हमले बिना किसी पूर्व सूचना के किए गए। बाद में इजराइली सेना ने कहा कि उसने हिजबुल्ला के सदस्यों को निशाना बनाया था।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।