CM Nitish Kumar Resignation News: मुख्यमंत्री अपने पद से दे सकते है इस्तीफा! सीएम की कुर्सी छोड़ राज्यसभा जाने की खबर, कल 11 बजे दाखिल कर सकते हैं नामांकन

CM Nitish Kumar Resignation News: मुख्यमंत्री अपने पद से दे सकते है इस्तीफा! सीएम की कुर्सी छोड़ राज्यसभा जाने की खबर, कल 11 बजे दाखिल कर सकते हैं नामांकन

CM Nitish Kumar Resignation News: मुख्यमंत्री अपने पद से दे सकते है इस्तीफा! सीएम की कुर्सी छोड़ राज्यसभा जाने की खबर, कल 11 बजे दाखिल कर सकते हैं नामांकन

CM Nitish Kumar Resignation News/Image Source: Symbolic

Modified Date: March 4, 2026 / 05:44 pm IST
Published Date: March 4, 2026 5:41 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बिहार की राजनीति में बड़े उलटफेर की चर्चा
  • सियासत से जुड़ी इस वक्त की सबसे बड़ी ख़बर
  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पद से इस्तीफा दे सकते हैं- सूत्र

CM Nitish Kumar Resignation News: बिहार की राजनीति में इस वक्त बड़े उलटफेर की चर्चा जोरों पर है। सियासत से जुड़ी सबसे बड़ी खबर यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पद से इस्तीफा दे सकते हैं। सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी सामने आ रही है कि वे राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

नीतीश कुमार ले सकते हैं अहम फैसला (Bihar CM Resignation)

CM Nitish Kumar Resignation News: राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अगर सब कुछ तय योजना के अनुसार रहा, तो नीतीश कुमार कल सुबह 11 बजे तक राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यदि नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं, तो बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव संभव है। मुख्यमंत्री पद खाली होने की स्थिति में नए नेतृत्व को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है।

सीएम पद छोड़ राज्यसभा जाएंगे नीतीश कुमार? (Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination)

CM Nitish Kumar Resignation News: राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर गहन चर्चा जारी है कि 2026 के राज्यसभा चुनावों के मद्देनज़र जेडीयू और बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के बीच रणनीतिक मंथन चल रहा है। यदि नीतीश कुमार सक्रिय राज्य राजनीति से हटकर दिल्ली की ओर रुख करते हैं और राज्यसभा सदस्य बनते हैं, तो बिहार में मुख्यमंत्री पद खाली हो जाएगा। ऐसी स्थिति में गठबंधन की सहयोगी और संख्या बल के लिहाज से बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मुख्यमंत्री पद पर अपना दावा पेश कर सकती है। मौजूदा विधानसभा गणित को देखते हुए बीजेपी का दावा स्वाभाविक माना जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति में कोई बड़ी भूमिका स्वीकार करते हैं तो यह केवल व्यक्तिगत निर्णय नहीं बल्कि व्यापक गठबंधन रणनीति का हिस्सा होगा। इससे राज्य और केंद्र दोनों स्तरों पर नई राजनीतिक संरचना देखने को मिल सकती है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर अभी तक न तो जेडीयू और न ही बीजेपी की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है। लेकिन जिस तरह से अंदरूनी चर्चाओं की खबरें सामने आ रही हैं उससे यह साफ है कि आने वाले समय में बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव संभव है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।