सरसों तेल-तिलहन में सुधार, सीपीओ, पामोलीन में गिरावट

Ads

सरसों तेल-तिलहन में सुधार, सीपीओ, पामोलीन में गिरावट

  •  
  • Publish Date - June 2, 2026 / 09:46 PM IST,
    Updated On - June 2, 2026 / 09:46 PM IST

नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) मांग बढ़ने के कारण मंगलवार को जहां सरसों तेल-तिलहन के दाम में सुधार आया वहीं मलेशिया एक्सचेंज बंद रहने के कारण कम कारोबार के बीच पाम-पामोलीन के दाम गिरावट के साथ बंद हुए। मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन दाना (तिलहन), कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल के दाम भी गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि सोयाबीन लूज (तिलहन), सोयाबीन तेल और बिनौला तेल के दाम स्थिर बने रहे।

शिकॉगो एक्सचेंज कल रात लगभग पौने तीन प्रतिशत मजबूत बंद हुआ था और फिलहाल यहां गिरावट जारी है। मलेशिया एक्सचेंज आज बंद है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि बरसात के मौसम के लिए अचार बनाने वाली कंपनियों की मांग बढ़ने से सरसों तेल-तिलहन के दाम में सुधार आया। वहीं मांग कमजोर रहने से मूंगफली तेल-तिलहन, प्लांट वालों द्वारा खरीद दाम घटाने से सोयाबीन दाना (तिलहन), मलेशिया एक्सचेंज बंद रहने से पाम-पामोलीन तेल के दाम गिरावट दर्शाते बंद हुए।

सुस्त कामकाज के बीच सोयाबीन तेल, सोयाबीन लूज (तिलहन) और बिनौला तेल के दाम स्थिर रहे।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 7,850-7,875 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 6,775-7,250 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 15,750 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,510-2,810 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 15,850 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,625-2,725 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,625-2,770 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,850 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,800 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,200 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 13,950 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,950 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,750 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 14,550 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 7,250-7,300 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 7,000-7,075 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय