नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को मांग बेहद कमजोर रहने के बीच सरसों तेल-तिलहन, सोयाबीन तेल तथा बिनौला तेल के दाम में गिरावट देखने को मिली। वहीं मांग बढ़ने से मूंगफली तेल-तिलहन तथा नीचे दाम पर कम बिकवाली होने के बीच सोयाबीन तिलहन के दाम में सुधार रहा। सूरजमुखी और मूंगफली के मुकाबले सस्ता होने के कारण औद्योगिक मांग के बीच पाम-पामोलीन तेल के दाम स्थिर रहे।
मलेशिया एक्सचेंज स्थिर रहा। जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में चार प्रतिशत से अधिक की गिरावट चल रही है।
बाजार के जानकार सूत्रों ने कहा कि बाजार में अधिकांश खाद्य तेलों की मांग अच्छी खासी प्रभावित है। सरसों की बड़ी पेराई मिलों द्वारा सरसों का खरीद दाम घटाने से सरसों तेल-तिलहन में गिरावट आई। सरसों के भाव ऊंचे होने की वजह से इसके लिवाल कम हैं।
उन्होंने कहा कि बेहद कम कारोबारी गतिविधियों के बीच सोयाबीन तेल के दाम में भी गिरावट रही। बिनौले का माल ही नहीं है और कारोबार लगभग नगण्य है। नकारात्मक कारोबारी माहौल के बीच बिनौला तेल में भी गिरावट आई।
दूसरी ओर, सूरजमुखी से 8-10 रुपये किलो सस्ता होने तथा मांग होने की वजह से मूंगफली तेल-तिलहन के दाम मजबूत रहे। सोयाबीन तिलहन के दाम कमजोर रहने के कारण किसानों द्वारा कम बिकवाली किये जाने से सोयाबीन तिलहन के दाम में सुधार दिखा।
सूत्रों ने कहा कि बिनौले की कमी को मूंगफली और सूरजमुखी से पूरा करना मुश्किल है क्योंकि मूंगफली और सूरजमुखी महंगे भी हैं। बिनौले की कमी को पूरे देश भर में सिर्फ पामोलीन से पूरा किया जा सकता है जिसमें इसकी औद्योगिक मांग भी शामिल है। गंधहीन होने की वजह से नमकीन बनाने वाली कंपनियां पामोलीन तेल का अधिक इस्तेमाल करती हैं। यही कारण है कि आम तौर पर मांग प्रभावित रहने के बावजूद पाम-पामोलीन के दाम स्थिर बने रहे।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन – 7,600-7,625 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली – 6,575-7,150 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 15,500 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,465-2,765 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 15,600 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,575-2,675 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,575-2,720 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,400 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,350 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,900 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 13,550 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,600 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,500 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 14,300 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना – 6,950-7,000 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 6,800-6,875 रुपये प्रति क्विंटल।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय