CG IFS Transfer. Image Source- IBC24
रायपुर। CG IFS Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अधिकारियों के प्रशासनिक तबादले करते हुए नई पदस्थापनाएं जारी की हैं। जारी आदेश के अनुसार कुल सात अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। तबादलों को वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के रूप में देखा जा रहा है।
CG IFS Transfer: आदेश के तहत वरिष्ठ वन अधिकारी राजेश कुमार चंदेले और आलोक तिवारी को वन मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। दोनों अधिकारियों को फील्ड से हटाकर मुख्यालय में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं विवेकानंद झा और लक्ष्मण सिंह को वन मुख्यालय से फील्ड पोस्टिंग दी गई है। दोनों अधिकारी अब जमीनी स्तर पर वन प्रबंधन और विभागीय गतिविधियों की जिम्मेदारी संभालेंगे।
Transfer Order IFS by Deepak Sahu
यह भी पढ़ेंः-