कपिल अग्रवाल हिंडाल्को के तांबा कारोबार के सीईओ (नामित) नियुक्त

Ads

कपिल अग्रवाल हिंडाल्को के तांबा कारोबार के सीईओ (नामित) नियुक्त

  •  
  • Publish Date - June 18, 2026 / 09:02 PM IST,
    Updated On - June 18, 2026 / 09:02 PM IST

नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने कपिल अग्रवाल को अपने तांबा कारोबार का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ)(नामित) नियुक्त करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। उनकी नियुक्ति एक नवंबर, 2026 से प्रभावी होगी।

कंपनी ने यह नियुक्ति ऐसे समय में की है जब वैश्विक तांबा बाजार में बढ़ती मांग और आपूर्ति का दबाव बना हुआ है।

ऊर्जा परिवर्तन एवं विद्युतीकरण के विस्तार के कारण तांबे की मांग में तेजी देखी जा रही है।

कंपनी ने कहा कि वर्तमान प्रमुख रोहित पाठक का कार्यकाल पूरा होने के बाद एक मार्च, 2027 से तांबा कारोबार के सीईओ का पद अग्रवाल संभालेंगे।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘निदेशक मंडल ने नामांकन एवं पारिश्रमिक समिति की सिफारिश पर कपिल अग्रवाल को एक नवंबर, 2026 से सीईओ (नामित)-तांबा नियुक्त किया है।”

अग्रवाल तीन दशक से अधिक समय से आदित्य बिड़ला समूह से जुड़े हैं। उन्हें वस्त्र, फैशन और खुदरा कारोबार में नेतृत्व का व्यापक अनुभव है।

भाषा यासिर अजय

अजय