Shiv Sena UBT Crisis News/Image Credit: AI
Shiv Sena UBT Crisis News: मुंबई: महाराष्ट्र पुलिस ने शिवसेना (उबाठा) के छह बागी सांसदों को ‘वाई-प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। इन सांसदों के कथित तौर पर पाला बदलने के प्रयास को लेकर शिवसेना (उबाठा) नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई धमकियों के बीच यह सुरक्षा प्रदान की गई।
पुलिस आयुक्त (खुफिया) शिरीष जैन द्वारा हस्ताक्षरित एक पत्र में कहा गया है कि संजय दीना पाटिल (मुंबई-उत्तर पूर्व), संजय देशमुख (यवतमाल-वाशिम), संजय जाधव (परभणी), भाऊसाहेब वाकचौरे (शिरडी), नागेश पाटिल-आष्टीकर (हिंगोली) और ओमप्रकाश राजेनिंबालकर (उस्मानाबाद) को सुरक्षा प्रदान की गई है। (Shiv Sena UBT Crisis News) दिनांक 17 जून के पत्र में कहा गया है कि इन सांसदों को तत्काल प्रभाव से ‘वाई-प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए। ‘वाई-प्लस’ श्रेणी सुरक्षा में 11 सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं। ये सांसद शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के संसदीय दल की नयी दिल्ली में हुई बैठक में शामिल नहीं हुए।
शिवसेना (उबाठा) के एक स्थानीय नेता ने बुधवार को यवतमाल-वाशिम से लोकसभा सदस्य संजय देशमुख को कथित तौर पर धमकी देते हुए कहा था कि अगर देशमुख इस्तीफा दिए बिना अपनी निष्ठा बदलते हैं, (Shiv Sena UBT Crisis News) तो उन्हें अपने चुनाव क्षेत्र में वापस नहीं आना चाहिए, वरना उनकी कार जला दी जाएगी।
शिवसेना (उबाठा) के एकमात्र राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने बैठक में शामिल नहीं होने वाले सांसदों पर निशाना साधा और उनके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। (Shiv Sena UBT Crisis News) उन्होंने कहा कि ‘‘गद्दारों’’ को शिवसैनिकों के गुस्से से बचने के लिए भारतीय वायुसेना की सुरक्षा की आवश्यकता पड़ेगी।
इन्हे भी पढ़ें:-