कमजोर आवक के बीच सरसों, सोयाबीन तेल-तिलहन तथा बिनौला तेल में सुधार

कमजोर आवक के बीच सरसों, सोयाबीन तेल-तिलहन तथा बिनौला तेल में सुधार

कमजोर आवक के बीच सरसों, सोयाबीन तेल-तिलहन तथा बिनौला तेल में सुधार
Modified Date: May 16, 2026 / 08:53 pm IST
Published Date: May 16, 2026 8:53 pm IST

नयी दिल्ली, 16 मई (भाषा) आवक कमजोर के बीच शनिवार को घरेलू बाजारों में सरसों एवं सोयाबीन तेल-तिलहन तथा बिनौला तेल में सुधार हुआ जबकि कमजोर कारोबारी गतिविधियों के कारण मूंगफली तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल के दाम स्थिर बने रहे।

बाजार सूत्रों के अनुसार कल रात शिकागो एक्सचेंज 1.5 प्रतिशत मजबूत बंद हुआ था।

इस बीच सरकार की ओर से सीपीओ का आयात शुल्क मूल्य 4.5 रुपये क्विंटल और सोयाबीन डीगम तेल का आयात शुल्क मूल्य 1.5 रुपये क्विंटल बढ़ाया गया है।

उन्होंने कहा कि किसान बाजारों में आवक सोच समझकर सीमित मात्रा में ला रहे हैं। सस्ता होने की वजह से सरसों की मांग भी है। इस बीच कच्ची घानी मिलों ने सरसों के दाम भी बढ़ाये हैं जिससे सरसों तेल-तिलहन में सुधार है। मध्य प्रदेश के सागर में प्लांट वालों ने सोयाबीन के दाम बढ़ाये हैं और कल रात शिकागो एक्सचेंज मजबूत रहने से सोयाबीन तेल-तिलहन में भी सुधार है।

इसी प्रकार, पूरे भारत में कपास की आवक घटकर 22,000 गांठ की रह गई जबकि उत्तर भारत में 200-300 गांठों की आवक हुई। इससे बिनौला तेल में भी सुधार है।

शनिवार को सुस्त कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन, सीपीओ एवं पामोलीन के दाम स्थिर रहे।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 7,175-7,200 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 6,525-7,000 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 15,500 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,470-2,770 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,850 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,460-2,560 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,460-2,605 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,825 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,725 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,275 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 13,850 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,650 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,650 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 14,500 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 7,300-7,350 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 6,950-7,025 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में