सरसों सोयाबीन तेल-तिलहन में गिरावट, बिनौला में सुधार

सरसों सोयाबीन तेल-तिलहन में गिरावट, बिनौला में सुधार

सरसों सोयाबीन तेल-तिलहन में गिरावट, बिनौला में सुधार
Modified Date: January 27, 2025 / 10:10 pm IST
Published Date: January 27, 2025 10:10 pm IST

नयी दिल्ली, 27 जनवरी (भाषा) देश के तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को सरसों और सोयाबीन तेल-तिलहन, मूंगफली तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल के थोक दाम में गिरावट आई जबकि बिनौला खल का दाम टूटने से बिनौला तेल के दाम में सुधार आया। मूंगफली तेल के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए।

बाजार सूत्रों के अनुसार, भारतीय कपास निगम (सीसीआई) ने बिनौला सीड के दाम को एक बार फिर 50 – 100 रुपये क्विंटल घटाया है। इससे पूरे कारोबार की धारणा प्रभावित हुई और लगभग सभी तेल-तिलहनों में गिरावट दर्ज हुई। बिनौला खल के भाव भी दबाव में हैं जिसकी वजह से बिनौला तेल कीमतों में मजबूती है क्योंकि खल की हानि को तेल का दाम बढ़ाकर पूरा किया जाता है।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 6,125-6,225 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 5,575-5,900 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 14,100 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,140-2,440 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 13,100 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,245-2,345 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,245-2,370 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी – 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,200 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 9,250 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 12,200 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,450 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,750 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 12,750 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 4,225-4,275 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 3,925-4,025 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में