IRFC Share Price: सरकार के इस कदम से शेयर में भूचाल! OFS के जरिए 2% हिस्सेदारी की बिक्री, अचानक 6% फिसला स्टॉक, निवेशकों के सपने हुए चकनाचूर

Ads

IRFC Share Price: सरकार ने IRFC के OFS के लिए प्रति शेयर 91 रुपये का मूल्य तय किया है। यह ऑफर 25 जून को रिटेल निवेशकों लिए खुलेगा। इसके तहत सरकार 26.31 करोड़ से अधिक शेयर बेचकर करीब 2% हिस्सेदारी कम करेगी। (NSE: IRFC, BSE: 543257)

  •  
  • Publish Date - June 24, 2026 / 11:24 AM IST,
    Updated On - June 24, 2026 / 11:26 AM IST

(IRFC Share Price/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • सरकार IRFC में 2% हिस्सेदारी OFS के जरिए बेच रही है
  • OFS का फ्लोर प्राइस ₹91 प्रति शेयर तय किया गया है
  • यह इश्यू 25 जून को रिटेल निवेशकों के लिए खुलेगा

नई दिल्ली: IRFC Share Price: इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC) के शेयर में आज 24 जून को भारी गिरावट दर्ज की गई। बाजार खुलते ही यह शेयर लगभग 6 प्रतिशत तक फिसल गया। इस गिरावट की मुख्य वजह सरकार द्वारा लाया गया ऑफर फॉर सेल (OFS) बताया जा रहा है। सरकार इस OFS के जरिए IRFC में अपनी करीब 2 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच रही है।

OFS में तय हुआ 91 रुपये प्रति शेयर भाव

सरकार ने IRFC के OFS के लिए प्रति शेयर 91 रुपये का प्राइस तय किया है। यह इश्यू 25 जून को रिटेल निवेशकों के लिए खुलेगा। इससे पहले 24 जून को नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सरकार इस OFS के जरिए 26.13 करोड़ से अधिक शेयर बेच रही है जो कुल मिलाकर लगभग 2 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है।

सरकार को मिलेगा करीब 2,300 करोड़ रुपये

इस हिस्सेदारी बिक्री से सरकार को लगभग 2,300 करोड़ रुपये की आय होने की उम्मीद है। OFS में सरकार 1 प्रतिशत हिस्सेदारी सीधे बेच रही है। जबकि 1 प्रतिशत अतिरिक्त ग्रीन शू ऑप्शन के तहत शामिल है। डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) के अनुसार यह विनिवेश प्रक्रिया सरकारी रणनीति का हिस्सा है।

डिस्काउंट पर मिल रहे हैं शेयर

IRFC का यह OFS 23 जून के क्लोजिंग प्राइस की तुलना में करीब 7.79 प्रतिशत डिस्काउंट पर पेश किया गया है। इसका मतलब निवेशकों को शेयर कम कीमत पर खरीदने का मौका मिल रहा है। हालांकि बाजार में दबाव और बिक्री की खबर के कारण IRFC के शेयर पर नकारात्मक असर देखा गया।

Indian Railway Finance Corp Ltd (IRFC) – शेयर विवरण (24 जून 2026)

मापदंड जानकारी
कंपनी Indian Railway Finance Corp Ltd
स्टॉक एक्सचेंज NSE: IRFC
कीमत ₹ 93.57
बदलाव -5.10 (-5.17%)
समय 24 जून, 10:50 AM IST
ओपन ₹ 94.00
हाई ₹ 94.28
लो ₹ 92.92
मार्केट कैप ₹1.22 लाख करोड़
P/E रेशियो 17.46
52-वीक हाई ₹ 143.15
52-वीक लो ₹ 87.00
डिविडेंड यील्ड 2.67%
तिमाही डिविडेंड ₹ 0.62

शेयर का प्रदर्शन

आज 24 जून को शेयर बाजार में हल्की तेजी देखने को मिली। जहां सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त रही। इसके बावजूद IRFC का शेयर दबाव में रहा और करीब 10:50 बजे तक यह 93.57 रुपये पर 5.17 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा था। पिछले कुछ महीनों में भी यह स्टॉक कमजोर रहा है और 2026 में अब तक यह 25 प्रतिशत से अधिक टूट चुका है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

IRFC का OFS क्या है?

OFS यानी Offer for Sale, जिसमें सरकार अपनी हिस्सेदारी बेचकर निवेशकों को शेयर खरीदने का मौका देती है।

इस OFS में सरकार कितनी हिस्सेदारी बेच रही है?

सरकार IRFC में लगभग 2% हिस्सेदारी बेच रही है।

OFS का प्राइस कितना तय किया गया है?

सरकार ने प्रति शेयर ₹91 का भाव तय किया है।

यह OFS कब खुलेगा?

यह 25 जून को रिटेल निवेशकों के लिए खुलेगा।