रुपया शुरुआती कारोबार 10 पैसे टूटकर 94.86 प्रति डॉलर पर

Ads

रुपया शुरुआती कारोबार 10 पैसे टूटकर 94.86 प्रति डॉलर पर

  •  
  • Publish Date - June 24, 2026 / 10:04 AM IST,
    Updated On - June 24, 2026 / 10:04 AM IST

मुंबई, 24 जून (भाषा) रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 10 पैसे टूटकर 94.86 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर में मजबूती के कारण घरेलू मुद्रा पर दबाव है।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट और विदेशी पूंजी के प्रवाह ने रुपये में अधिक गिरावट को रोका।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.88 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में मामूली सुधार के साथ 94.86 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 10 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया मंगलवार को 13 पैसे टूटकर 94.76 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.48 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 187.63 अंक चढ़कर 76,388.31 अंक पर जबकि निफ्टी 57.75 अंक की बढ़त के साथ 23,878.85 अंक पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.29 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को शुद्ध लिवाल रहे थे और उन्होंने 17.86 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

भाषा निहारिका

निहारिका