नाबार्ड के चेयरमैन ने एक्सएलआरआई में बैंक वित्तपोषित इनक्यूबेशन केंद्र का उद्घाटन किया

Ads

नाबार्ड के चेयरमैन ने एक्सएलआरआई में बैंक वित्तपोषित इनक्यूबेशन केंद्र का उद्घाटन किया

  •  
  • Publish Date - March 29, 2026 / 11:40 AM IST,
    Updated On - March 29, 2026 / 11:40 AM IST

जमेशदपुर, 29 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के चेयरमैन शाजी केवी ने यहां एक्सएलआरआई-जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में बैंक द्वारा वित्तपोषित ग्रामीण कारोबार ‘इनक्यूबेशन केंद्र’ का उद्घाटन किया।

यह किसी भारतीय बिजनेस स्कूल में नाबार्ड द्वारा वित्तपोषित पहला इनक्यूबेशन केंद्र है।

टाटा स्टील के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक टी वी नारेंद्रन, जो एक्सएलआरआई-जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर के संचालन मंडल के चेयरमैन भी हैं, शनिवार को इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

एक बयान में कहा गया है कि नाबार्ड के चेयरमैन ने गौरहिड लैंप्स में एक कार्यक्रम में भी भाग लिया, जहां उन्होंने एक सदस्यता अभियान शुरू किया और ई-किसान क्रेडिट कार्ड (ई-केसीसी) पहल के तहत स्वीकृति पत्र सौंपे। इससे किसानों की संस्थागत कर्ज तक पहुंच बढ़ेगी।

इस मौके पर शाजी ने कहा, ‘‘भारतीय अर्थव्यवस्था तेज रफ्तार से बढ़ रही है। हालांकि, ग्रामीण वृद्धि को गति देने की जरूरत है। प्राथमिक कृषि ऋण समितियां (पैक्स) और कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) कर्ज तक पहुंच बढ़ाकर इस वृद्धि के इंजन बन सकते हैं। साथ ही वे उपक्रम विकास, आजीविका विविधीकरण मसलन डेयरी मत्स्य पालन और अन्य सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) में योगदान दे सकते हैं।’’

भाषा अजय अजय

अजय