Who is Aniket Verma SRH: 3 साल की उम्र में सिर से उठ गया मां का साया, दूसरी औरत के चक्कर में बाप ने कर दिया बेसहारा, कांटों भरे रास्ते से चलकर IPL तक पहुंचे अनिकेत वर्मा

Ads

Who is Aniket Verma SRH: 3 साल की उम्र में सिर से उठ गया मां का साया, दूसरी औरत के चक्कर में बाप ने कर दिया बेसहारा, कांटों भरे रास्ते से चलकर IPL तक पहुंचे अनिकेत वर्मा

  •  
  • Publish Date - March 29, 2026 / 12:04 PM IST,
    Updated On - March 29, 2026 / 12:04 PM IST

Who is Aniket Verma SRH: 3 साल की उम्र में सिर से उठ गया मां का साया, दूसरी औरत के चक्कर में बाप ने कर दिया बेसहारा, कांटों भरे रास्ते से चलकर IPL तक पहुंचे अनिकेत वर्मा / Image: Jio Hotstar

HIGHLIGHTS
  • अनिकेत वर्मा ने RCB के खिलाफ 18 गेंदों में 43 रन की तूफानी पारी खेलकर सुर्खियां बटोरीं
  • 3 साल की उम्र में मां का निधन, पिता ने दूसरी शादी के बाद साथ छोड़ दिया
  • गली क्रिकेट से IPL तक का सफर, बेस प्राइस 30 लाख

बेंगलुरु: Who is Aniket Verma SRH ‘तेरी जीत से ज्यादा चर्चे मेरे हार की है’ ये बात आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी अनिकेत वर्मा पर एकदम सटीक बैठती है। दरअसल आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को भले ही हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन टीम के एक धाकड़ बल्लेबाज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। 24 साल युवा बल्लेबाज ने महज 18 गेंदों में 43 रन की ऐसी तूफानी पारी खेली कि लोग उसके बारे में जानने के लिए बेताब हो गए और सोशल मीडिया पर सिर्फ और सिर्फ अनिकेत वर्मा की चर्चा हो रही है। लेकिन आपको बता दें कि 24 साल का ये युवा बल्लेबाज बेहद कांटों भरे रास्ते से सफर तय करते हुए आईपीएल की चौखट तक पहुंचा है, जिसे जानकर आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी। तो चलिए जानते हैं कि क्या है अनिकेत वर्मा का बैकग्राउंड?

तीन साल की उम्र में मां का निधन

Who is Aniket Verma SRH आईपीएल 2026 में 166.19 के स्ट्राइक रेट से 12 पारियों में 236 रन की बनाने वाले अनिकेत वर्मा ने इस सीजन के पहले ही मुकाबले में अपने इरादे साफ कर दिए हैं। आरसीबी के खिलाफ उन्होंने बॉलरों के साथ जो किया इससे एक बात तो साफ है कि वो एक लंबी रेस के घोड़े हैं। उनकी निडर बल्लेबाजी ने मिडिल ऑर्डर में हैदराबाद को वह मजबूती दी है जिसकी टीम को लंबे समय से तलाश थी।

मां के निधन के बाद पिता ने भी छोड़ दिया साथ

बात करें अनिकेत के सफर की तो उत्तर प्रदेश के झांसी में जन्मे अनिकेत का आईपीएल तक का सफर आसान नहीं रहा है। महज तीन सान की उम्र में सिर से मां का साया उठ गया। मां के निधन के एक साल बाद ही पिता ने दूसरी महिला से शादी कर ली, जिसके बाद परिवार पूरी तरह बिखर गया था। अनिकेत अब बेसहारा हो चुके थे, लेकिन दादी ने पार्वती वर्मा उनका संबल बनीं। परिवार की बुरी स्थिति का साया अनिकेत पर ना पड़े इसलिए पार्वती वर्मा उसे लेकर भोपाल आ गई और यहां वो अपने पोते का परवरिश करने लगी।

गली क्रिकेट से आईपीएल तक का सफर

अनिकेत को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था। बचपन में अपने मोहल्ले की गलियों में बॉलरों के धागे खोल देने वाले इस युवा बल्लेबाज की किस्मत तब चमकी जब मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग 2024 में भोपाल लेपर्ड्स के लिए खेलने का मौका मिला। इस प्रतियोगिता में अनिकेत ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अपना लोहा मनवाया। उन्होंने महज 5 पारियों में 205 के स्ट्राइक रेट से 244 रन ठोक दिए थे। उनकी इसी पावर-हिटिंग क्षमता को देखते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 की नीलामी में उन्हें उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपए में खरीदा था। आज वही 30 लाख का खिलाड़ी हैदराबाद के लिए करोड़ों की वैल्यू वाला मैच विनर साबित हो रहा है।

प्रथम श्रेणी या लिस्ट-ए मैच नहीं खेला

दिलचस्प बात यह है कि आईपीएल 2025 तक अनिकेत ने मध्य प्रदेश के लिए केवल एक टी20 मैच खेला था लेकिन अपनी प्रतिभा के दम पर आज उनके खाते में 25 टी20 मैच दर्ज हो चुके हैं। इन मैचों में उन्होंने 164.81 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 356 रन बनाए हैं। हैरान करने वाली बात यह भी है कि अनिकेत ने अब तक एक भी प्रथम श्रेणी या लिस्ट-ए मैच नहीं खेला है फिर भी वह टी20 फॉर्मेट के स्टार बनकर उभरे हैं।

ये भी पढ़ें

Aniket Verma Story क्या है?

अनिकेत वर्मा की कहानी संघर्ष से भरी है, जहां उन्होंने बचपन की कठिन परिस्थितियों के बावजूद आईपीएल तक का सफर तय किया।

RCB के खिलाफ अनिकेत वर्मा ने कितने रन बनाए?

अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों में 43 रन की तेज पारी खेली।

अनिकेत वर्मा का जन्म कहां हुआ था?

उनका जन्म उत्तर प्रदेश के झांसी में हुआ था।

IPL में अनिकेत वर्मा को किस टीम ने खरीदा?

उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने IPL 2025 की नीलामी में 30 लाख रुपये में खरीदा था।

क्या अनिकेत वर्मा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला है?

नहीं, अनिकेत वर्मा ने अब तक एक भी प्रथम श्रेणी या लिस्ट-A मैच नहीं खेला है।