Vedanta Power Plant Sakti News/ image source: wikipedia
PM Modi Mann Ki Baat: कोरिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में मिडिल ईस्ट संकट के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले की किसानों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोरिया जिले के किसानों ने अपनी मेहनत और नवाचार से गांव के जल संकट को कम करने में अहम भूमिका निभाई है।
पीएम मोदी ने विशेष रूप से ग्राउंड वाटर के सुधार पर किए गए कार्य की तारीफ़ की और इसे अन्य राज्यों के लिए एक प्रेरणादायक मॉडल बताया। PM Modi Mann Ki Baat प्रधानमंत्री ने बताया कि कोरिया के किसान छोटे-छोटे रिचार्ज तालाब और सोखता गड्ढे बनाने जैसे प्रभावशाली उपायों पर काम कर रहे हैं। इन उपायों से बारिश का पानी सीधे खेतों में रुकता है, जिससे भूमिगत जल स्तर में सुधार हुआ है। पीएम मोदी ने बताया कि इस मॉडल को कोरिया जिले के 12 सौ से अधिक किसानों ने अपनाया है और इस प्रयास से उनकी फसलों की पैदावार में भी सुधार देखने को मिला है।
पीएम मोदी ने कहा कि इस पहल के कारण गांव का ग्राउंड वाटर लेवल बहुत अच्छा हो गया है और स्थानीय किसानों को जल संरक्षण में मदद मिल रही है। उन्होंने किसानों की मेहनत और नवाचार की सराहना की और कहा कि इस तरह के प्रयास पूरे देश के किसानों के लिए सीख और प्रेरणा बन सकते हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी जोर दिया कि सामूहिक प्रयास और नई तकनीक अपनाने से कृषि और जल संरक्षण के क्षेत्र में स्थायी और सकारात्मक परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।
वस्त्र उद्योग के दिग्गज विजयपत सिंघानिया उड़ान व रोमांच के भी शौकीन रहे
एआई द्वारा हो रहा ‘ज्ञान मंथन’ समुद्र मंथन के समान : उप्र के मंत्री ने एआई सम्मेलन में कहा
मेरठ में बीएसएफ जवान घर में मृत पाया गया, शरीर पर गोली लगने का निशान
ब्रेक से तरोताजा होकर वापसी में मदद मिली, मैं बिना तैयारी के नहीं खेलता : कोहली
दिल्ली: शाहदरा में ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत 320 चोरी हुए फोन बरामद किए गए