(Income Tax Office on 31 March 2026/ Image Credit: ANI News)
नई दिल्ली: Income Tax Office on 31 March 2026: इस साल 31 मार्च महावीर जयंती के साथ-साथ वित्त वर्ष 2025-26 का आखिरी दिन है। सरकार ने इस दिन देशभर में इनकम टैक्स ऑफिस खुले रखने का फैसला लिया है। इसका मकसद है कि इस वित्त वर्ष के अंत तक सभी लंबित टैक्स काम पूरा किया जा सके। टैक्सपेयर्स जिनके पास पेंडिंग काम है, वे इसे इसी दिन निपटा सकते हैं और बैकलॉग से बच सकते हैं।
31 मार्च वित्त वर्ष का आखिरी दिन होने के कारण से यह दिन टैक्स से जुड़े कामों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सरकार चाहती है कि इस दिन तक सभी लंबित काम पूरे हों, ताकि किसी प्रकार का बैकलॉग न बचे। इसे अगर आसान शब्दों में कहें तो यह ‘नो बैकलॉग मिशन’ है। इस दिन एडवांस टैक्स जमा करना, टैक्स सेविंग निवेश पूरे करना और नोटिस का निपटान करना जरूरी होता है।
31 मार्च हर साल टैक्स सिस्टम में सबसे व्यस्त दिन होता है। इस दिन तक एडवांस टैक्स, इनकम टैक्स रिटर्न, पेंडिंग नोटिस और अन्य टैक्स से जुड़े सभी काम पूरा करना जरूरी है। विभाग के लिए भी यह दिन डेटा मिलान, जांच और समापन का समय होता है। इसलिए टैक्सपेयर्स को कहा जाता है कि अपने जरूरी काम इस दिन तक पूरा कर लें।
1 अप्रैल 2026 से देश में नया इनकम टैक्स कानून लागू होने जा रहा है। यह पुराने नियमों की जगह लेगा और टैक्स सिस्टम को आसान और समझने लायक बनाएगा। नए नियमों के तहत फॉर्म, प्रक्रिया और टैक्स भुगतान के तरीके बदल सकते हैं। इसलिए 31 मार्च तक सभी पुराने नियमों के अनुसार काम पूरा करना बहुत जरूरी है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 में कई अहम बदलावों की घोषणा की है। इसमें F&O ट्रेड पर STT बढ़ाना, बायबैक टैक्स में बदलाव, MAT दर घटाकर 14% करना और TCS दरों में संशोधन शामिल हैं। इसका मतलब है कि 31 मार्च टैक्स से जुड़े सभी कामों को पूरा करने का अंतिम मौका है। यह सिर्फ वित्त वर्ष का अंत नहीं बल्कि टैक्स सिस्टम में नए दौर की शुरुआत भी है।