नालको का चौथी तिमाही में मुनाफा 17 प्रतिशत घटकर 1,722 करोड़ रुपये

नालको का चौथी तिमाही में मुनाफा 17 प्रतिशत घटकर 1,722 करोड़ रुपये

नालको का चौथी तिमाही में मुनाफा 17 प्रतिशत घटकर 1,722 करोड़ रुपये
Modified Date: April 30, 2026 / 05:23 pm IST
Published Date: April 30, 2026 5:23 pm IST

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी नेशनल एल्यूमिनियम कंपनी लि. (नालको) का वित्त वर्ष-2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 16.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,722.44 करोड़ रुपये रहा।

वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में यह 2,067.23 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान उसकी आय भी घटकर 5,012.82 करोड़ रुपये रह गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 5,267.83 करोड़ रुपये थी।

चौथी तिमाही में नालको का कुल खर्च बढ़कर 2,898.30 करोड़ रुपये हो गया, जो 2024-25 की समान तिमाही में 2,633.80 करोड़ रुपये था।

कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति शेयर दो रुपये का तीसरा अंतरिम लाभांश घोषित किया है, जिसकी कुल राशि 367.33 करोड़ रुपये है।

भाषा योगेश रमण

रमण


लेखक के बारे में