शह मात The Big Debate: राहुल गांधी के नाम बयान पर संग्राम! कांग्रेसियों को नागंवार गुजरी विधायक की बात, राहुल की पाठशाला से पहले क्यों मचा सियासी संग्राम?
CG Politics News: राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले...कुछ इस अंदाज में, पक्ष-विपक्ष में एक दूसरे को कोसने का क्रम शुरू हो चुका है।
CG Politics News/Image Credit: IBC24.In
CG Politics News: रायपुर: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले…कुछ इस अंदाज में, पक्ष-विपक्ष में एक दूसरे को कोसने का क्रम शुरू हो चुका है। बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा ने राहुल गांधी तंज कसते हुए उन्हें जोकर बताया, कहा दिल्ली से जोकर आ रहे हैं, छत्तीसगढ़ में 10 दिनों तक सर्कस चलेगा। (CG Politics News) जाहिर है ये बात कांग्रेसियों को सरासर नागंवार गुजरी। छग कांग्रेस ने पलटवार कर, बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा को मेंटली डिस्टर्ब बताते हुए तंज कसा, कहा उन्हें इलाज की जरूरत है, बीजेपी ना कर सके तो कांग्रेस तैयार है।
दरअसल, जून, रविवार को राहुल गांधी रायपुर आएंगे, 20 से 29 जून तक 41 जिलाध्यक्षों का, अभनपुर में ट्रेनिंग प्रोग्राम है,राहुल जिलाध्यक्षों को टार्गेट शीट और टिप्स देंगे। (CG Politics News) एक्टिव कार्यकर्ताओं को नया टास्क दिया जाएगे, पदाधिकारियों से चर्चा होगी। ये कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान का हिस्सा है,दावा है जिला, ब्लॉक, मंडल,बूथ तक पुनर्गठन की तैयारी है।
कुल मिलाकर राहुल गांधी के आने के पहले ही, बीजेपी कांग्रेस के सबसे बड़े फेस के प्रभाव को खारिज करने की कोशिश में है तो कांग्रेसियों का दावा है कि ये सब इसीलिए क्योंकि डबल इंजन सरकारें राहुल से खौफ खाती हैं। (CG Politics News) सवाल है राहुल के आने से कांग्रेस को कितना नफा और बीजेपी को क्या कोई नुकसान होगा?
इन्हे भी पढ़ें:-
- Tokhan Sahu Viral Video: ‘काम करना पड़ेगा नहीं तो होगी कार्रवाई’, यहां के CMO पर भड़के केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, देखें वायरल वीडियो
- Chhattisgarh High Court Judgment : शिक्षाकर्मी के आश्रितों के लिए बड़ी राहत! योग्यता न होने पर भी नहीं छिन सकती अनुकंपा नौकरी, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
- Cocktail 2 Box office Collection Day 2: शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, दो दिन में ही कर ली इतनी कमाई, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Facebook


