नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) सरकारी कंपनी एनबीसीसी को जयपुर में ‘राजस्थान मंडपम’ परियोजना बनाने के लिए 5,800 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
बृहस्पतिवार को एक नियामकीय सूचना में कंपनी ने बताया कि उसे राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (आरआईआईसीओ) से जयपुर में ‘राजस्थान मंडपम और उससे जुड़ी परियोजनाओं’ को बनाने का अनुबंध मिला है।
इस अनुबंध की कीमत 5,800 करोड़ रुपये है।
जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास बनने वाला यह परियोजना 90 एकड़ से ज़्यादा ज़मीन पर फैली होगा, जिसका कुल निर्मित क्षेत्र 94.53 लाख वर्ग फुट से ज़्यादा होगा।
एनबीसीसी, आरआईआईसीओ की तरफ से, एक कन्वेंशन सेंटर, बड़े एक्सपो हॉल, वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) और आईटी/आईटी आधारित सेवा कार्यालय स्थल, होटल, खुदरा सुविधाएं, आवास, एक प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय, यूनिटी मॉल और फिनटेक प्लाज़ा बनाएगी।
एनबीसीसी ने बताया कि वह इस परियोजना को स्व-वित्तपोषण मॉडल के ज़रिये पूरा करेगी।
कंपनी अप्रैल में इस परियोजना के लिए निविदा जारी करने की योजना बना रही है।
एनबीसीसी परियोजना प्रबंधन सलाहकार और रियल एस्टेट क्षेत्र में कारोबार करती है।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय