एनबीसीसी का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 77.41 करोड़ रुपये पर

Ads

एनबीसीसी का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 77.41 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - August 12, 2023 / 02:57 PM IST,
    Updated On - August 12, 2023 / 02:57 PM IST

नयी दिल्ली, 12 अगस्त (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की एनबीसीसी लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 77.41 करोड़ रुपये का हुआ। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कंपनी को बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4.84 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि जून तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 1,965.80 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,853.24 करोड़ रुपये थी।

एनबीसीसी परियोजना प्रबंधन परामर्श (पीएमसी) और रियल एस्टेट कारोबार में है।

एनबीसीसी ने बयान में कहा कि कंपनी का 94.6 प्रतिशत राजस्व पीएमसी खंड और पुनर्विकास कार्यों से आता है।

भाषा अनुराग पाण्डेय

पाण्डेय