IAS Transfer List Today | Photo Credit: AI
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों में बड़ा फेरबदल किया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 10 अगस्त 2026 को जारी आदेश में छह वरिष्ठ अधिकारियों की नई नियुक्तियों को मंजूरी दी है। (IAS Transfer and Posting List 2026) यह आदेश 23 जुलाई 2026 को जारी पूर्व आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए जारी किया गया है। इस फेरबदल के तहत युवा मामले, कॉरपोरेट कार्य, उच्च शिक्षा, जल संसाधन और राजभाषा विभाग समेत कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
आदेश के मुताबिक पल्लवी जैन गोविल, IAS (MP:94), जो वर्तमान में युवा मामले विभाग की सचिव हैं, को कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है। वह दीप्ति गौर मुखर्जी, IAS (MP:93) का स्थान लेंगी। वहीं दीप्ति गौर मुखर्जी को शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। वह विनीत जोशी, IAS (MN:92) की जगह लेंगी, जिन्हें पंचायती राज मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा सुशील कुमार लोहानी, IAS (OR:95) को IWAI का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। (IAS Transfer and Posting List 2026) वह सुनील पालिवाल की जगह लेंगे। लोहानी को भारत सरकार के सचिव के समान रैंक और वेतन दिया जाएगा तथा इसके लिए पद को अस्थायी रूप से सचिव स्तर तक अपग्रेड किया गया है।
वहीं वी. एल. कांथा राव, IAS (MP:92), जो वर्तमान में जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग के सचिव हैं, को गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग में ओएसडी नियुक्त किया गया है। वह अंसुली आर्या, IAS (BH:89) के 30 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद राजभाषा विभाग के सचिव का पद संभालेंगे।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
अर्चना वर्मा, IAS (AM:95), वर्तमान में राष्ट्रीय जल मिशन की मिशन निदेशक हैं। उन्हें जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग, जल शक्ति मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है। वह वी. एल. कांथा राव का स्थान लेंगी। (IAS Transfer and Posting List 2026) इसी तरह सुनील पालिवाल, IAS (TN:93), जो वर्तमान में Inland Waterways Authority of India के चेयरमैन हैं, को युवा मामले विभाग, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है। वह पल्लवी जैन गोविल की जगह नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
सरकारी वाहनों में विशेष पंजीकरण नंबर के लिए नहीं दिया जाएगा अतिरिक्त धन: महाराष्ट्र सरकार
फिच ने भारत की रेटिंग को बीबीबी- पर कायम रखा, कहा- मुश्किलों के बावजूद घरेलू अर्थव्यवस्था मजबूत
गलत निर्णय के लिए एआई मॉडल को दोष न दें, मानवीय निगरानी जरूरी: आरबीआई गवर्नर मल्होत्रा
चालू वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान: बीएमआई