शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 10 अगस्त तक 23 प्रतिशत बढ़कर 8.11 लाख करोड़ रुपये पर
शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 10 अगस्त तक 23 प्रतिशत बढ़कर 8.11 लाख करोड़ रुपये पर
नयी दिल्ली, 11 अगस्त (भाषा) चालू वित्त वर्ष में 10 अगस्त तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह सालाना आधार पर 23.09 प्रतिशत बढ़कर 8.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। मंगलवार को आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, समीक्षाधीन अवधि में शुद्ध कॉरपोरेट कर संग्रह 19.83 प्रतिशत बढ़कर करीब 2.70 लाख करोड़ रुपये रहा। वहीं, व्यक्तिगत आयकर समेत गैर-कॉरपोरेट कर संग्रह 23 प्रतिशत बढ़कर 5.07 लाख करोड़ रुपये हो गया।
इस दौरान, प्रतिभूतियों के लेनदेन पर लगने वाले कर एसटीटी से राजस्व 51 प्रतिशत बढ़कर 33,824 करोड़ रुपये हो गया।
एक अप्रैल से 10 अगस्त, 2026 के बीच 1.43 लाख करोड़ रुपये के कर रिफंड जारी किए गए, जो एक साल पहले की समान अवधि से 3.8 प्रतिशत अधिक है।
सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 19.75 प्रतिशत बढ़कर करीब 9.55 लाख करोड़ रुपये हो गया। इसमें कॉरपोरेट कर, व्यक्तिगत आयकर और एसटीटी शामिल हैं।
सरकार ने चालू वित्त वर्ष के बजट में प्रत्यक्ष करों से 26.97 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। यह वित्त वर्ष 2025-26 में जुटाए गए 23.40 लाख करोड़ रुपये कर राजस्व से करीब 15 प्रतिशत अधिक है।
भाषा प्रेम
प्रेम अजय
अजय
लेखक के बारे में
Web Title: शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 10 अगस्त तक 23 प्रतिशत बढ़कर 8.11 लाख करोड़ रुपये पर
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pmएसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pm