1 kg CNG में 31 किलोमीटर चलेगी ये कार, कीमत भी आपके बजट में

New maruti swift cng launched: जी हां 1 किलो सीएनजी में मारुति की कार 31 किलोमीटर चलेगी। वहीं बजट भी आपके सामर्थ में होगी।

1 kg CNG में 31 किलोमीटर चलेगी ये कार, कीमत भी आपके बजट में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: August 15, 2022 10:18 pm IST

New maruti swift cng launched: जी हां 1 किलो सीएनजी में मारुति की कार 31 किलोमीटर चलेगी। वहीं बजट भी आपके सामर्थ में होगी। मारुति सुजुकी की पॉपुलर हैचबैक कारों में से एक स्विफ्ट अब कंपनी से ही सीएनजी फिटिंग के साथ आएगी। कंपनी ने CNG फिटेड स्विफ्ट को मार्केट में उतार दिया है। कंपनी ने इस वैरिएंट को S-CNG ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। ऐसे में लंबे समय से स्विफ्ट सीएनजी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए इस फेस्टिव सीजन ये उपलब्ध रहेगी।

मारुति स्विफ्ट सीएनजी डिजाइन के मामले में ICE ऑपरेटेड की तरह है। इसमें भी मारुति की अन्य कारों की तरह S-CNG ब्रांडिंग मिलती है। कंपनी ने इसे दो वैरिएंट- VXI और ZXI के साथ पेश किया है। दोनों की कीमतों में पेट्रोल इंजन वाली स्विफ्ट से अधिक है।

मारुति ने डिजायर को मार्च 2022 में सीएनजी वैरिएंट के साथ उतारा था। इसके बाद से ही उम्मीद लगाई जा रही थी कि स्विफ्ट भी जल्द ही कंपनी फिटेड सीएनजी के साथ मार्केट में आ सकती है। क्योंकि स्विफ्ट और डिजायर दोनों में एक ही 1.2L K12 पेट्रोल इंजन फिट है। सीएनजी गाड़ियों की डिमांड देश में काफी है। क्योंकि पेट्रोल-डीजल की कीमतों की वजह से लोग सीएनजी पर शिफ्ट हो रहे हैं।

मारुति सुजुकी का दावा है कि स्विफ्ट सीएनजी प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में फ्यूल एफिसिएंसी के बेस पर सबसे आगे हैं। कंपनी का दावा है कि कार एक किलोग्राम सीएनजी में 30.90 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है।


मारुति स्विफ्ट सीएनजी VXI की कीमत 7.77 लाख रुपये है। वहीं, मारुति स्विफ्ट ZXI सीएनजी की कीमत 8.45 लाख रुपये है। स्विफ्ट सीएनजी वैरिएंट की पेट्रोल वैरिएंट के मुकाबले 96,000 रुपये अधिक है। मारुति स्विफ्ट में 1.2 लीटर का के-सीरीज डुअलजेट, डुअल वीवीटी इंजन फिट है।


लेखक के बारे में