प.बंगाल में नई नीति आएगी, किसानों से जबरन भूमि अधिग्रहण के बिना उद्योगों को जमीन देंगे: मुख्यमंत्री

प.बंगाल में नई नीति आएगी, किसानों से जबरन भूमि अधिग्रहण के बिना उद्योगों को जमीन देंगे: मुख्यमंत्री

प.बंगाल में नई नीति आएगी, किसानों से जबरन भूमि अधिग्रहण के बिना उद्योगों को जमीन देंगे: मुख्यमंत्री
Modified Date: August 17, 2026 / 07:58 pm IST
Published Date: August 17, 2026 7:58 pm IST

कोलकाता, 17 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार जल्द ही व्यापक निवेश और भूमि नीति पेश करेगी तथा किसानों से जबरन भूमि अधिग्रहण किए बिना उद्योगों को जमीन उपलब्ध कराएगी।

पुरुलिया के रघुनाथपुर में अमित मेटालिक्स के 4,000 करोड़ रुपये की लागत वाले नए एकीकृत इस्पात संयंत्र की आधारशिला रखने के कार्यक्रम में अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में अपनाए गए सफल मॉडल के आधार पर भूमि नीति में बदलाव करने की योजना बना रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योग मंत्री तपस रॉय की अध्यक्षता वाले मंत्रियों के समूह की सिफारिशें मिलने के बाद सरकार नीति में बदलाव की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाएगी।

अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार अपने प्रोत्साहन ढांचे में भी बदलाव करेगी और इसमें केवल निवेश की राशि के बजाय रोजगार सृजन को प्रमुख आधार बनाया जाएगा।

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में