मजबूत हाजिर मांग के कारण निकेल वायदा कीमतों में तेजी

Ads

मजबूत हाजिर मांग के कारण निकेल वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - November 3, 2020 / 02:29 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की बढ़ती मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को निकेल की कीमत 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,145.50 रुपये प्रति किग्रा हो गई।

एमसीएक्स में निकेल के नवंबर माह डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 90 पैसे अथवा 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,145.50 रुपये प्रति किग्रा हो गई। इसमें 1,722 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की बढ़ती मांग के कारण मुख्यत: निकेल वायदा कीमतों में तेजी को समर्थन प्राप्त हुआ।

भाषा राजेश राजेश

राजेश