मजबूत हाजिर मांग से निकेल वायदा कीमतों में तेजी
मजबूत हाजिर मांग से निकेल वायदा कीमतों में तेजी
नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की मांग बढ़ने के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को निकेल की कीमत 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,069.90 रुपये प्रति किग्रा हो गयी।
एमसीएक्स में निकेल के अक्टूबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 4.60 रुपये अथवा 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,069.90 रुपये प्रति किग्रा हो गयी जिसमें 1,664 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की मांग बढ़ने के कारण मुख्यत: निकेल वायदा कीमतों में तेजी आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


